|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, आयुष्मान योजना से गरीबों को मिल रहा मुफ्त इलाज

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार तरक्की हो रही है और अब हार्ट की बाईपास सर्जरी से लेकर कई दूसरी गंभीर बीमारियों का इलाज पश्चिमी देशों के मुकाबले कम खर्च में उपलब्ध हो रहा है। यह जानकारी

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, आयुष्मान योजना से गरीबों को मिल रहा मुफ्त इलाज
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार तरक्की हो रही है और अब हार्ट की बाईपास सर्जरी से लेकर कई दूसरी गंभीर बीमारियों का इलाज पश्चिमी देशों के मुकाबले कम खर्च में उपलब्ध हो रहा है। यह जानकारी इंडिया टुडे के हेल्थ-वेल्थ समिट में गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दी। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा के दौरान बताया कि देश में मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे आम लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। डॉ. शर्मा ने मेडिकल सुविधाओं के विस्तार और आयुष्मान भारत योजना को आम लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इस योजना ने लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब लोग अस्पतालों में जाकर अपना निशुल्क इलाज करा रहे हैं। भर्ती मरीजों को इलाज के लिए प्रति परिवार सालाना पांच लाख रुपये तक का कवर मिल रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगे इलाज में बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में मेडिकल शिक्षा का विस्तार होने से डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिली है। इसके साथ ही डॉक्टरों को अच्छी ट्रेनिंग दी जा रही है और अस्पतालों में इलाज के तय मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। समिट में डॉ. महेश शर्मा ने यह भी चेताया कि भारत में बीमारियों का पैटर्न समय के साथ बदल रहा है। पहले मलेरिया, फूड पॉइजनिंग और पीलिया जैसी संक्रामक बीमारियां स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती थीं, लेकिन अब डायबिटीज, मोटापा और हार्ट की बीमारियों जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं का बोझ तेजी से बढ़ रहा है। इसके पीछे बदलती जीवनशैली, जरूरत से ज्यादा खाना, शारीरिक गतिविधि में कमी और खानपान की आदतों को अहम कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज लोगों की दिनचर्या पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक हो गई है, पैदल चलने और शारीरिक मेहनत करने का समय घटा है, जबकि लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत बढ़ी है। इसके साथ ही ज्यादा कैलोरी वाला खाना और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन वजन बढ़ाने और मेटाबॉलिक समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है, इसलिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!