लखीमपुर खीरी में एक महिला ने अपने पति को तेंदुए के हमले से बचाने के लिए अदम्य साहस दिखाया। महिला ने हंसिया लेकर तेंदुए से पति को बचाया और करीब आठ मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करती रही। यह घटना मझगईं वन रेंज के बल्लीपुर गांव के पास गुरुवार की शाम को हुई, जब गांव निवासी 50 वर्षीय किसान राजेंद्र अपनी पत्नी रामरती के साथ गांव के दक्षिण दिशा में स्थित खेत में धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक राजेंद्र पर हमला बोल दिया और अचानक हुए हमले से राजेंद्र संभल ही नहीं पाए। पति को तेंदुए के चंगुल से बचाने के लिए रामरती आगे बढ़ीं तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसके बाद देखते ही देखते खेत में चीख-पुकार मच गई। रामरती ने बताया कि वह करीब आठ मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करती रहीं और इस मुठभेड़ में पति समेत महिला के शरीर में कई जगह गहरे जख्म हो गए। उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े और किसानों ने एकजुट होकर शोर मचाया तो तेंदुआ दुम दबाकर गन्ने के खेत में भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आबादी के पास खेत में काम कर रहे दंपती पर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में गन्ने की फसल खड़ी होने के कारण तेंदुए की मौजूदगी से खतरा बढ़ गया है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि दंपती पर तेंदुए के हमले की सूचना मिली थी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। रेंजर ने यह भी कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाया जाएगा।
हंसिया लेकर तेंदुए से भिड़ी महिला, आठ मिनट तक चला संघर्ष, पति की बचाई जान
लखीमपुर खीरी में एक महिला ने अपने पति को तेंदुए के हमले से बचाने के लिए अदम्य साहस दिखाया। महिला ने हंसिया लेकर तेंदुए से पति को बचाया और करीब आठ मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करती रही। यह घटना मझगईं वन रे
NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


