|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हाईवे पर लावारिस गोवंश का कहर: रोज हो रही मौतें, गोसेवक ने सरकार से लगाई पेट्रोलिंग लागू करने की गुहार

नेशनल हाईवे के किनारे और सड़क पर बैठे लावारिस गोवंश अब वाहन चालकों और खुद पशुओं के लिए जानलेवा बन चुके हैं। चरखी दादरी क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से गोवंश की दर्दनाक मौत हो र

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हाईवे पर लावारिस गोवंश का कहर: रोज हो रही मौतें, गोसेवक ने सरकार से लगाई पेट्रोलिंग लागू करने की गुहार
📷 NRI Post Hindi Desk

नेशनल हाईवे के किनारे और सड़क पर बैठे लावारिस गोवंश अब वाहन चालकों और खुद पशुओं के लिए जानलेवा बन चुके हैं। चरखी दादरी क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से गोवंश की दर्दनाक मौत हो रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। ताजा मामले में नेशनल हाईवे के किनारे बैठे एक लावारिस गोवंश को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य स्थानों पर तीन अन्य गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या और सुरक्षा व्यवस्था की विफलता को उजागर किया है। गोसेवक रिंपी फोगाट ने इस गंभीर समस्या को लेकर चिंता जताते हुए बताया कि हाईवे पर लावारिस घूम रहे पशु न केवल अपनी जान गंवा रहे हैं, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों के चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया कि प्रतिदिन औसतन दो से तीन गोवंश सड़क हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा समस्या का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रिंपी फोगाट ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे पर तत्काल प्रभावी पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि पुलिस राइडर और हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा निर्धारित अंतराल पर हाईवे का नियमित रूप से दौरा किया जाना चाहिए ताकि सड़क पर बैठे गोवंश को समय रहते सुरक्षित स्थान पर हटाया जा सके। इस दौरान घायल गोवंशों को तुरंत एंबुलेंस में शिफ्ट करने के लिए डॉ. अभिनव कासनी, राहुल फोगाट, आशीष फोगाट, विक्रम स्वामी, सागर वाल्मीकि और डॉ. तक्षक जैसे स्थानीय लोगों ने गोसेवक का भरपूर सहयोग किया। फिलहाल स्थानीय प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस पहल किए जाने की सूचना नहीं है, जिससे आम जनता में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ रही है। हादसों के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए ग्रामीणों और वाहन चालकों ने भी प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग तेज कर दी है, अन्यथा बड़ा हादसा होना तय माना जा रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!