|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

हॉकी: 44 साल का इंतजार खत्म! भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड, ओलंपिक का टिकट भी पक्का

एशियन गेम्स 2026 में विमेंस हॉकी का फाइनल भारत और चीन के बीच खेला गया और इस मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट टीम चीन को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार (2 अक्

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हॉकी: 44 साल का इंतजार खत्म! भारत की बेटियों ने चीन को हराकर जीता गोल्ड, ओलंपिक का टिकट भी पक्का
📷 NRI Post Hindi Desk

एशियन गेम्स 2026 में विमेंस हॉकी का फाइनल भारत और चीन के बीच खेला गया और इस मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट टीम चीन को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार (2 अक्टूबर) को काकामिगाहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में आयोजित इस फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लिए इकलौता और निर्णायक गोल लालरेमसियामी ने दागा। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है और लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 का टिकट भी हासिल कर लिया है। मैच के पहले क्वार्टर में भारतीय टीम का दबदबा रहा। सलीमा टेटे और साक्षी के शानदार मूव के बाद लालरेमसियामी के जोरदार रिवर्स-हिट फिनिश ने इस मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभाई। दूसरे क्वार्टर में चीन ने आक्रामक खेल दिखाया और टीम को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। साथ ही 23वें मिनट में चीन को एक पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने झांग यिंग द्वारा लिए गए पेनल्टी स्ट्रोक पर बेहतरीन बचाव कर गोल होने से बचा लिया। तीसरे क्वार्टर में भी चीन ने काफी सारे मूव्स बनाए, लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंडर्स ने हर अटैक को नाकाम कर दिया। इस क्वार्टर में चीन को कुल तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले और एक मौके पर तो रेफरी ने चीन को पेनल्टी स्ट्रोक थमा दिया था, लेकिन भारतीय टीम के रिव्यू लेने के बाद उसे केवल पेनल्टी कॉर्नर में तब्दील कर दिया गया। चौथे क्वार्टर में भी चीनी खिलाड़ियों ने आक्रमण किए, लेकिन हर हमले को भारतीय डिफेंस ने ध्वस्त कर दिया। एशियन गेम्स में महिला हॉकी की शुरुआत 1982 में हुई थी और पहले ही संस्करण में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया था। उसके बाद भारत ने अब इस इवेंट में स्वर्णिम सफलता हासिल की है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1998 और 2018 में फाइनल तक का सफर किया था, लेकिन क्रमशः साउथ कोरिया और जापान से हार के बाद रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। 1986, 2006, 2014 और 2022 के संस्करण में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय टीम की डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम ने पूरे मैच में एक भी गोल नहीं खाया। भारतीय टीम की कप्तानी सलीमा टेटे ने की, जबकि गोलकीपर बिछू देवी और सविता पूनिया ने गोल के सामने मजबूत दीवार खड़ी की। भारतीय टीम में सलीमा टेटे, नवनीत कौर, निक्की प्रधान, दीपिका, लालरेमसियामी, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इशिका चौधरी, सुनेलिता टोप्पो, शिल्पी डबास, सविता पूनिया, इशिका, साक्षी राणा, ऋतुजा दादासो पिसल, लालथंतलुआंगी और बलजीत कौर शामिल रहीं। इस जीत ने 44 साल के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया और भारतीय हॉकी प्रेमियों के लिए यह पल ऐतिहासिक बन गया।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!