हजारीबाग में शहर की सड़क सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी परियोजना पर काम शुरू होने जा रहा है। हजारीबाग बाईपास से पुराने एनएच संरेखण तक कुल 9.284 किलोमीटर सड़क का फोरलेन में चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना रोड कंस्ट्रक्शन विभाग के अंतर्गत सीआरआइएफ योजना से प्रस्तावित की गई है, जिसमें सड़क को दोनों ओर आठ-आठ मीटर चौड़ा किया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क के बीच में न्यू जर्सी क्रैश बैरियर तथा दोनों किनारों पर आरसीसी ड्रेन और यूटिलिटी डक्ट बनाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में क्षितिज अस्पताल के समीप कोनार नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल और 21 नए कल्भर्ट का निर्माण भी शामिल है। सड़क के मध्य मेडियन पर स्ट्रीट लाइट तथा दो हाई मास्ट लाइट लगाने की भी योजना है, जिससे रात के समय यातायात सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। यातायात को और व्यवस्थित करने के लिए डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के समीप एक रोटरी का निर्माण किया जाएगा और 55 प्रमुख व छोटे जंक्शन का सुधार किया जाएगा। इस मार्ग में भारतमाला चौक, कारगिल, हुडहुडू पथ जंक्शन, चानो मोड़, संत कोलंबा कालेज मोड़, कार्मेल चौक, फारेस्ट आफिस चौक, नया बस स्टैंड, पोस्ट आफिस चौक, बिरसा चौक, कचहरी चौक, डीवीसी चौक, महाराणा प्रताप चौक, समाहरणालय चौक, विनोबा भावे विश्वविद्यालय चौक, जेपीए चौक और सिंदूर चौक समेत कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। फिलहाल बिजली पोल की शिफ्टिंग और पेड़ों से संबंधित कार्रवाई के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। वर्षा ऋतु के कारण मुख्य निर्माण कार्य फिलहाल स्थगित है, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही काम आगे बढ़ाया जाएगा। इस परियोजना से शहरवासियों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और शहर की सड़कों की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।
हजारीबाग में बदलेगी सड़कों की सूरत, फोरलेन के साथ बनेगा पुल और 21 कल्भर्ट
हजारीबाग में शहर की सड़क सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी परियोजना पर काम शुरू होने जा रहा है। हजारीबाग बाईपास से पुराने एनएच संरेखण तक कुल 9.284 किलोमीटर सड़क का फोरलेन में चौ
NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





