जब भी लोग घूमने-फिरने जाते हैं, तो अक्सर लोग अपने ठहरने के लिए बढ़िया से बढ़िया होटल चुनते हैं। लोग होटल के कमरे में पहुंचते ही वहां की साफ-सफाई और चमकदार चीजों को देखकर खुश हो जाते हैं। लेकिन जैसे ही बाथरूम में घुसते हैं, तो कभी-कभी वहां टॉयलेट सीट पर तौलिया रखा देखते हैं। क्या आप भी कभी ऐसे होटल में ठहरे हैं, जिसमें बाथरूम में टॉयलेट के ढक्कन के ऊपर एक मोटा-सा तौलिया रखा हो? पहली नजर में समझ ही नहीं आता कि आखिर इसे यहां क्यों रखा गया है। क्या इससे टॉयलेट साफ करना है, पैर पोंछने हैं या फिर होटल ने इसे ऐसे ही डेकोरेशन के लिए रख दिया है? अगर आपके मन में भी कभी ये सवाल आया है तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से यात्री होटल के टॉयलेट पर रखे इस तौलिए को लेकर कंफ्यूज रहते हैं और इसका सही इस्तेमाल समझ नहीं पाते। दरअसल, ये नॉर्मल तौलिया नहीं बल्कि बाथ मैट होता है, जिसका इस्तेमाल शॉवर से बाहर निकलने के बाद पैरों के नीचे किया जाता है। अब सवाल ये है कि जब इसका इस्तेमाल पैरों के नीचे रहकर साफ करना है तो इसे टॉयलेट के ऊपर रखने की जरूरत क्या है? होटल के बाथरूम में जगह कम होने की वजह से कई बार बाथ मैट रखने के लिए अलग जगह नहीं होती। खासकर उन बाथरूम में जहां शॉवर के पास बाथटब या कोई दूसरी सही जगह नहीं होती। ऐसे में होटल स्टाफ बाथ मैट को टॉयलेट के ढक्कन पर रख देता है। इस मोटे तौलिये का सबसे जरूरी काम शॉवर लेने के बाद शुरू होता है। नहाने के बाद पैरों से पानी टपकता रहता है और बाथरूम की टाइल्स गीली हो जाती हैं। ऐसे में फर्श पर बिछा बाथ मैट पैरों का पानी सोख लेता है। इससे गीले फर्श पर पैर पड़ने से होने वाली फिसलन का खतरा भी कम हो सकता है। होटल में हाथ और शरीर पोंछने वाले तौलिए आमतौर पर एक जगह ऑर्गनाइज करके रखे जाते हैं। बाथ मैट को अलग रखने का एक कारण ये भी है कि मेहमान इसे शरीर पोंछने वाले तौलिए के साथ न मिला दें। यानी टॉयलेट के ऊपर रखा होना इसका अजीब इस्तेमाल नहीं, बल्कि मेहमान को ये संकेत देने का एक आसान तरीका भी हो सकता है कि ये तौलिया फर्श के लिए है। एक और दिलचस्प सवाल ये भी है कि अगर बाथ मैट का इस्तेमाल फर्श पर ही होना है तो होटल का स्टाफ इसे पहले से गीले फर्श पर क्यों रखें? इसके पीछे जरूरी वजह है। कमरे की सफाई के समय बाथरूम का फर्श गीला हो सकता है। ऐसे में मैट को पहले से फर्श पर रखने के बजाय उसे टॉयलेट के ढक्कन पर रखना ज्यादा सही होता है। मेहमान जब नहाने जाए तो जरूरत के हिसाब से उसे नीचे बिछा सकता है। तो अगली बार होटल के बाथरूम में टॉयलेट के ऊपर मोटा तौलिया रखा दिखे तो उसे देखकर हैरान होने की जरूरत नहीं है। इसे शरीर पोंछने के लिए नहीं, बल्कि आमतौर पर बाथ मैट की तरह फर्श पर बिछाने के लिए रखा जाता है। यानी होटल के बाथरूम में दिखने वाली ये छोटी-सी चीज असल में काफी काम की होती है। बस इसे टॉयलेट के ऊपर देखकर ज्यादातर लोगों को इसका सही इस्तेमाल समझ नहीं आता।
होटल में टॉयलेट सीट पर रखा तौलिया क्या है? जानिए इसका असली काम
जब भी लोग घूमने-फिरने जाते हैं, तो अक्सर लोग अपने ठहरने के लिए बढ़िया से बढ़िया होटल चुनते हैं। लोग होटल के कमरे में पहुंचते ही वहां की साफ-सफाई और चमकदार चीजों को देखकर खुश हो जाते हैं। लेकिन जैसे ही
NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




