|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हिंदू रक्षा दल का पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन, स्वतंत्र भारद्वाज पर FIR को बताया राजनीतिक साजिश

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर नाबालिग छात्रा के पिता के साथ कथित मारपीट मामले में गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू रक्षा दल के दर्जनों कार्यकर्ता गुरुवार को पार्लियामेंट स

NRI Post Hindi Desk · 80 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हिंदू रक्षा दल का पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन, स्वतंत्र भारद्वाज पर FIR को बताया राजनीतिक साजिश
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर नाबालिग छात्रा के पिता के साथ कथित मारपीट मामले में गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू रक्षा दल के दर्जनों कार्यकर्ता गुरुवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को गलत और भ्रामक बताते हुए नारेबाजी की। उनका आरोप है कि स्वतंत्र के खिलाफ बिना किसी ठोस सबूत के गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें निशाना बनाया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह पूरी कार्रवाई एक षडयंत्र के तहत की गई है, जिसका मकसद संगठन को बदनाम करना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम यानी पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। यह कार्रवाई नाबालिग छात्रा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें उसने सोशल मीडिया पर आने वाली धमकियों की जानकारी दी थी। नाबालिग की शिकायत में स्वतंत्र का नाम भी शामिल था, जिसके चलते पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इस मामले में पुलिस ने पहले दर्ज की गई प्राथमिकी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी हैं। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का दावा है कि इन गंभीर धाराओं को बेवजह जोड़कर स्वतंत्र को फंसाने की कोशिश की जा रही है। ज्ञात हो कि यह विवाद 23 जून की शाम उस समय शुरू हुआ जब जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था। एक व्यक्ति अपनी चौदह वर्षीय बेटी के साथ वहां मौजूद था और वह अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई और आरोप है कि दो से तीन युवकों ने उसे घेर कर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के सिर पर चोटें आईं और उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल जांच में सिर पर दो कटे हुए घाव पाए गए। पीड़ित की शिकायत पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें स्वतंत्र और सूरज कुमार को नामजद किया गया था। बाद में वायरल हुई एक पॉडकास्ट क्लिप के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र को हिरासत में लिया था। इस क्लिप में कथित तौर पर हमले की बात कबूली गई थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि नाबालिग को ऑनलाइन धमकियां किसने भेजीं और इस मामले में और किन लोगों की भूमिका सामने आती है। हिंदू रक्षा दल के समर्थन प्रदर्शन ने इस मामले को और गर्मा दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!