|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

हनुमान अंश की आंधी में पिटी हैवान! जूनियर एक्टर ने कहा- कोई तो देखो, 10 साल बाद मिला मौका

नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश के सक्सेस की ऐसी आंधी चली कि इस आड़ में कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस तबाह हो गया। इसमें एक हैवान भी रही, जो 11 सितंबर को रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार और स

NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हनुमान अंश की आंधी में पिटी हैवान! जूनियर एक्टर ने कहा- कोई तो देखो, 10 साल बाद मिला मौका
📷 NRI Post Hindi Desk

नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश के सक्सेस की ऐसी आंधी चली कि इस आड़ में कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस तबाह हो गया। इसमें एक हैवान भी रही, जो 11 सितंबर को रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिलने के बावजूद सिनेमाघरों में हार का सामना करना पड़ा। बात करें हैवान के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की तो फिल्म पांच दिनों में ही सिनेमाघरों से उतर गई है। फिल्म ने पहले दिन तीन करोड़ की कमाई से ओपनिंग की थी, इसके बाद से ही शोज में लगातार गिरावट आई और पांचवें दिन अक्षय-सैफ की फिल्म ने महज आठ दशमलव पांच करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया है। लेकिन फिल्म की असफलता ने इसके जूनियर एक्टर को काफी निराश किया जो सालों से एक मौके की तलाश में था। उस एक्टर ने अपना परिचय देते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज के चार दिन बाद शेयर किया था, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर ने अपना नाम मोहित राज बताया और कहा कि फिल्म में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया है। लेकिन उनका दुख ये है कि उनके शुभचिंतक बनने वालों में से कोई भी दोस्त फिल्म देखने नहीं पहुंचा। उन्होंने विनती की कि कोई तो फिल्म देखने जाए। मोहित ने वीडियो में कहा कि अभी हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मूवी हैवान में मैंने एक छोटी सी भूमिका निभाई है। लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगा कि उस फिल्म को रिलीज हुए आज चार दिन हो चुके हैं। लेकिन मेरे किसी भी दोस्त ने, जो कि बहुत सारे हैं, ये फिल्म नहीं देखी है। ये बड़ा अजीब सा लग रहा है, बड़ा बुरा सा लग रहा है। क्योंकि वो लोग वो हैं जो मेरे बहुत शुभचिंतक बनते हैं। कहते हैं कि हम तेरे साथ हैं, सपोर्ट करते हैं। भूल मत जाना कभी हमें जब तू बहुत बड़ा स्टार बन जाएगा तो। मोहित ने आगे अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि मुझे मेरे करियर के शुरू होने के दस साल बाद ये मौका मिला था। फिर भी अभी तक किसी ने देखी है। इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोग देखेंगे वो फिल्म। क्योंकि बहुत सारे लोग नहीं देखेंगे, लेकिन कम से कम जो हमारे अपने हैं करीबी हैं वो देखें तो हमें सपोर्ट मिलेगा। इसलिए ये वीडियो बनाई थी, धन्यवाद। मोहित के इस वीडियो पर हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी रिएक्ट किया और भरोसा देते हुए कहा कि मैं तुम्हारे लिए ये फिल्म जरूर देखूंगा। वहीं बाकी कई और यूजर्स ने अपना सपोर्ट शो किया। यूजर्स ने सलाह देते हुए कहा कि ऐसे दोस्त नाम के होते हैं। अच्छा है कि आपको वक्त रहते पता चल गया।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!