|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

हनुमान अंश की सफलता के बाद अब 'मचान बाबा', देवराहा बाबा के जीवन पर बनेगी फिल्म, 2027 में होगी रिलीज

ब्रज के प्रसिद्ध सिद्ध संत ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक साधना और उनसे जुड़े रहस्यों पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। 'मचान बाबा' शीर्षक से बनने वाली इस फिल्म का टाइटल पोस्टर जारी कर

NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हनुमान अंश की सफलता के बाद अब 'मचान बाबा', देवराहा बाबा के जीवन पर बनेगी फिल्म, 2027 में होगी रिलीज
📷 NRI Post Hindi Desk

ब्रज के प्रसिद्ध सिद्ध संत ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक साधना और उनसे जुड़े रहस्यों पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। 'मचान बाबा' शीर्षक से बनने वाली इस फिल्म का टाइटल पोस्टर जारी कर दिया गया है और इसे वर्ष 2027 में रिलीज करने की योजना है। यह पहल नीबकरौरी के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद की जा रही है। फिल्म निर्माता पूनम गुप्ता और विकल्प पालीवाल इसके जरिए देवराहा बाबा के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों, संस्मरणों और मानवीय अनुभवों को पर्दे पर प्रस्तुत करेंगे। ओजस फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की कहानी के लिए शोध और प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा यमुना पार मचान पर रहकर साधना करते थे और जीवन के अंतिम पड़ाव का बड़ा हिस्सा उन्होंने वृंदावन में बिताया। उनके दर्शन के लिए देश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी पहुंचती थीं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के नाम शामिल हैं। उनकी आयु को लेकर भी कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं, जो आज तक रहस्य बने हुए हैं। फिल्म निर्माता पूनम गुप्ता के अनुसार, देवराहा बाबा का जीवन आध्यात्मिक होने के साथ ऐतिहासिक और मानवीय दृष्टि से भी दिलचस्प है, और उनकी कहानी को प्रमाणिकता के साथ प्रस्तुत करने के लिए उपलब्ध दस्तावेजों, पुरानी तस्वीरों, किताबों और प्रत्यक्षदर्शियों के संस्मरणों का अध्ययन किया जा रहा है। फिल्म निर्माता विकल्प पालीवाल के अनुसार, 'मचान बाबा' केवल चमत्कारों की कहानी नहीं होगी, बल्कि इसमें आस्था, इतिहास, राजनीति और बाबा के व्यक्तित्व से जुड़े अनसुलझे रहस्यों की विभिन्न परतें देखने को मिलेंगी। इस तरह यह फिल्म देवराहा बाबा के जीवन को एक नए और व्यापक दृष्टिकोण से दर्शकों के सामने रखने का प्रयास करेगी।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!