|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

हनुमान अंश की सफलता के बाद करण जौहर बनाएंगे राधा-कृष्ण की कहानी, धर्मा प्रोडक्शंस की बड़ी घोषणा

भारतीय सिनेमा में पौराणिक कहानियों और धार्मिक आस्था से जुड़ी फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और दर्शक अपनी धर्म से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर देखना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि अब केवल क्षे

NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

भारतीय सिनेमा में पौराणिक कहानियों और धार्मिक आस्था से जुड़ी फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और दर्शक अपनी धर्म से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर देखना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि अब केवल क्षेत्रीय सिनेमा या एनिमेशन स्टूडियो ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस भी इस बहती गंगा में हाथ धोने को तैयार हैं। ताजा खबर के मुताबिक लव-स्टोरी और फैमिली ड्रामा बनाने के लिए मशहूर करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस अब भगवान श्रीकृष्ण और राधा की कहानी पर एक बड़ी फिल्म बनाने जा रहा है जिसे फिल्म अवने श्रीमन्नारायण के निर्देशक सचिन रवि निर्देशित करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की कहानी में भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर कंस के वध तक के सफर को दिखाए जाने की खबर है यानी दर्शकों को कृष्ण के जीवन के एक बड़े हिस्से की झलक बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रोमांस, इमोशन, ड्रामा और ट्रेजेडी का जबरदस्त मेल देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि पिछले एक दशक में दर्शकों के मिजाज में काफी बदलाव देखने को मिला है और खासकर इंटरनेट तथा डिजिटल क्रांति के बाद आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, इतिहास और पहचान को नए सिरे से समझने की कोशिश कर रही है। कोरोना काल के दौरान जब टीवी पर रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण हुआ तो उसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और इस घटना ने फिल्म मेकर्स की आंखें खोल दीं। इस नए ट्रेंड को सबसे पहले दक्षिण भारतीय सिनेमा ने भांपा और तेलुगु, तमिल तथा कन्नड़ इंडस्ट्री ने अपनी लोककथाओं और पौराणिक पात्रों को आधुनिक दौर की तकनीक के साथ जोड़कर बड़े पर्दे पर उतारा तथा इन कहानियों को पैन-इंडिया फॉर्मेट में पेश किया जिसका नतीजा आज सबके सामने है। हाल के दिनों में जिस फिल्म ने पूरे ट्रेड विशेषज्ञों को चौंकाया है वह है हनुमान अंश जो महज दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई और बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया। इस सफलता ने साबित कर दिया कि दर्शकों को खींचने के लिए सिर्फ बड़े सितारों का नाम काफी नहीं है बल्कि अगर कहानी में दम हो और उसे ईमानदारी से बनाया जाए तो बिना किसी सुपरस्टार के भी इतिहास रचा जा सकता है। हनुमान अंश अकेली ऐसी फिल्म नहीं है क्योंकि भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार पर आधारित महावतार नरसिम्हा कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में बड़ी सफलता साबित हुई और इसने भारत में एक सौ अस्सी करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की जबकि ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में इसकी कुल कमाई तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा रही। वहीं गुजराती भक्तिपूर्ण ड्रामा लालो कृष्ण सदा सहायते ने साबित कर दिया कि बॉक्स ऑफिस पर असर डालने के लिए किसी फिल्म को बड़े स्टार या बड़े बजट की जरूरत नहीं होती क्योंकि लगभग पचास लाख रुपये के बजट में बनी यह फिल्म दुनिया भर में सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली गुजराती फिल्म बन गई। ऐसा लगता है कि हनुमान अंश के ब्लॉकबस्टर होने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री की सोच बदल गई है और अब निर्माता-निर्देशक पौराणिक कहानियों को सिर्फ धार्मिक या भक्ति फिल्मों के दायरे में रखकर नहीं देख रहे बल्कि उन्हें समझ आ गया है कि यह एक ऐसा बड़ा बिजनेस मॉडल बन चुका है जिसमें पांच सौ से एक हजार करोड़ रुपये तक का कारोबार करने का दम है और यही वजह है कि अब छोटे-बड़े सभी मेकर्स अपनी फिल्मों के लिए धार्मिक एंगल जोड़ रहे हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!