|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

हनुमान अंश में नीम करोली बाबा के बाल रूप से छाए 13 वर्षीय विहान शेज, जानिए कैसे मिला रोल

फिल्म हनुमान अंश इन दिनों अपनी आध्यात्मिक कहानी के कारण खासी चर्चा में है, क्योंकि यह फिल्म संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। लेकिन इस फिल्म का सबसे युवा कलाकार भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय

NRI Post Hindi Desk · 65 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

फिल्म हनुमान अंश इन दिनों अपनी आध्यात्मिक कहानी के कारण खासी चर्चा में है, क्योंकि यह फिल्म संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। लेकिन इस फिल्म का सबसे युवा कलाकार भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तेरह वर्ष के बाल कलाकार विहान शेज ने इस फिल्म में नीम करोली बाबा के बचपन का किरदार निभाया है और उनके आध्यात्मिक सफर के शुरुआती सालों को पर्दे पर उतारा है। विहान शेज मूल रूप से महाराष्ट्र के एक गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने हनुमान अंश से पहले भी मराठी धारावाहिकों तथा फिल्मों में काम किया था, जो एक बाल कलाकार के तौर पर उनके सफर की शुरुआत थी। हनुमान अंश के जरिए विहान अब एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच चुके हैं और मराठी सिनेमा से आगे अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। आध्यात्मिक विषय वाली हिंदी फिल्म में कदम रखना उनके अभिनय के दूसरे पहलू को दिखाने का मौका भी साबित हुआ है। यह रोल विहान को कैसे मिला, इसका खुलासा उन्होंने एक बातचीत में किया। विहान ने बताया कि फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के साथ उन्होंने पहले भी एक विज्ञापन किया था, जो चुनाव पर आधारित था। उस विज्ञापन में उनकी एक्टिंग निर्देशक को इतनी पसंद आई कि उन्होंने कहा था कि वह जो भी प्रोजेक्ट करेंगे, उसमें विहान को जरूर लेंगे। विहान के मुताबिक विशाल जब भी उन्हें किसी से मिलवाते थे, तो कहते थे कि यह उनका लकी चार्म है, क्योंकि उनका वह विज्ञापन बहुत वायरल गया था। विहान ने आगे बताया कि वह हनुमान जी का बहुत बड़ा भक्त है और रोजाना हनुमान चालीसा पढ़ता है। जब निर्देशक ने उन्हें यह रोल ऑफर किया, तो उन्होंने बस इतना कहा कि उन्हें ध्यान में रहना है और उन्हें सबसे प्यारे राम जी हैं। विहान का मानना है कि हनुमान अंश के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। उन्होंने बताया कि जब वह प्रमोशन के लिए थिएटर गए, तो उन्होंने दर्शकों से पूछा कि फिल्म कैसी लगी। तभी एक लड़का उनकी ओर भागता हुआ आया और रोने लगा, वह उनका हमक्लासमेट था। दोस्त अब उनसे कहते हैं कि तू स्टार बन गया है और अब हमारे साथ रहेगा या नहीं। विहान ने यह भी बताया कि यह मूवी उनके लिए एक चमत्कार की तरह थी, क्योंकि मूवी मिलने से दो दिन पहले ही उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू की थी। उन्हें पता नहीं था कि नीम करोली बाबा के अंदर हनुमान अंश था। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत सारे चमत्कार हुए। चूंकि वह नीम करोली बाबा का रोल कर रहे थे, इसलिए उन्हें पानी में रहना पड़ता था, लेकिन फिर भी वह बीमार नहीं पड़े। बाल कलाकार का कहना है कि हनुमान चालीसा में बहुत पावर है और उसे पढ़ने से ही शूटिंग के दौरान आने वाली दिक्कतें कम हुईं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!