|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हनीमून पर पति का हैवानियत भरा कृत्य: होटल में पत्नी की पिटाई, गला दबाकर मारने का प्रयास, गोरखपुर में दर्ज हुआ मुकदमा

गोरखपुर जिले से एक नवविवाहिता के साथ हनीमून के दौरान हुई बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति पर अंडमान-निकोबार में होटल के कमरे में बेरहमी से मारपीट करने और गला दबाकर हत्या की

NRI Post Hindi Desk · 99 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हनीमून पर पति का हैवानियत भरा कृत्य: होटल में पत्नी की पिटाई, गला दबाकर मारने का प्रयास, गोरखपुर में दर्ज हुआ मुकदमा
📷 NRI Post Hindi Desk

गोरखपुर जिले से एक नवविवाहिता के साथ हनीमून के दौरान हुई बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति पर अंडमान-निकोबार में होटल के कमरे में बेरहमी से मारपीट करने और गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। रामगढ़ताल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के साथ-साथ उसकी सास और ननद के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता, जो रामगढ़ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत तारामंडल इलाके की रहने वाली बताई जा रही है, का विवाह मई 2023 में दिल्ली के मयूर विहार निवासी निखिल मिश्रा के साथ हुआ था। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शादी के दौरान उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर नकदी और कार समेत लगभग 40 लाख रुपये का दहेज दिया था, फिर भी विवाह के कुछ ही दिनों बाद ससुराल में उसे कम दहेज देने का ताना देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता के अनुसार, जुलाई 2023 में जब वह अपने पति के साथ हनीमून मनाने अंडमान-निकोबार गई थी, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और पेट में तेज दर्द के साथ रक्तस्राव शुरू हो गया। इस बात से नाराज होकर आरोपी पति ने अपना आपा खो दिया और होटल के कमरे में ही उसे जमकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि पति ने उसका गला भी दबाया, जिससे उसकी जान पर बन आई और किसी तरह होटल कर्मचारियों ने उसकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचकर उसे बचाया। हनीमून से लौटने के बाद ससुराल वालों ने उसे एक बार फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके में रहकर न्याय की गुहार लगा रही थी। इस मामले में सीओ कैंट का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!