|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, भावुक पोस्ट में लिखा- एक नई उम्मीद जगी है

इस साल रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' के गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' से प्रसिद्धि पाने वाले दृष्टिबाधित लोक गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक छोटे से

NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, भावुक पोस्ट में लिखा- एक नई उम्मीद जगी है
📷 NRI Post Hindi Desk

इस साल रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' के गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' से प्रसिद्धि पाने वाले दृष्टिबाधित लोक गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक छोटे से गांव अगरा के रहने वाले सुनील लोधी का इलाज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शुरू किया गया है। मंगलवार को गायक ने इंस्टाग्राम पर एक आई क्लिनिक की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उनकी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस मौके पर सुनील लोधी ने भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि हे ईश्वर! आपने अब तक बहुत सहारा दिया है और हर मुश्किल में हौसला दिया है, आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है और प्रभु से बस इतनी-सी प्रार्थना है कि उनके जीवन में भी रोशनी लौट आए ताकि वे इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकें। एक अन्य पोस्ट के जरिए बताया गया कि सुनील लोधी के इलाज की प्रक्रिया माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की इच्छा के अनुसार सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में उनका स्वास्थ्य परीक्षण और आंखों की विस्तृत जांच की गई। गौरतलब है कि शुरुआती दौर से ही सुनील लोधी को गाना गाने का शौक था और स्कूल जाते समय वे भजन और गीत गाया करते थे, जहां उनके शिक्षक और साथी उनसे भजन सुनने की फरमान रखते थे। धीरे-धीरे किसी ने सुनील को एक बुंदेली चैनल के बारे में बताया, जिस पर एक वीडियो अपलोड किया गया जो खूब वायरल हुआ और यहीं से लोग उन्हें जानने लगे। गायक की आंखों का इलाज शुरू होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट सेक्शन में उनके लिए दुआएं मांगी हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!