|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

हनुमान चालीसा की यह चौपाई सिखाती है जीवन की हर चुनौती से जीतने का मंत्र

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान चालीसा को बेहद महत्वपूर्ण और शक्तिशाली माना जाता है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा का हर एक दोहा और चौपाई अपने आप में एक शक्तिशाली मंत्र है। माना जाता है

NRI Post Hindi Desk · 17 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हनुमान चालीसा की यह चौपाई सिखाती है जीवन की हर चुनौती से जीतने का मंत्र
📷 NRI Post Hindi Desk

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान चालीसा को बेहद महत्वपूर्ण और शक्तिशाली माना जाता है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा का हर एक दोहा और चौपाई अपने आप में एक शक्तिशाली मंत्र है। माना जाता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं और शुभ परिणाम मिलते हैं। हनुमान चालीसा की सभी चौपाइयों को शक्तिशाली माना जाता है, लेकिन एक ऐसी चौपाई है जिसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। हनुमान चालीसा की मंगलकारी चौपाइयों में से एक है भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचन्द्र के काज संवारे॥ इस चौपाई में हनुमान जी की असीम शक्ति और अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के प्रति उनके निस्वार्थ समर्पण का वर्णन देखने को मिलता है। इस चौपाई का अर्थ है कि हे हनुमान जी! आपने अत्यंत भयंकर और विशाल रूप धारण करके राक्षसों का नाश किया और इस प्रकार आपने प्रभु श्रीराम के सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। जब हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका पहुंचे थे, तो उन्होंने राक्षसों का सामना किया था। अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन के लिए उन्होंने अपना रूप अत्यंत विशाल और भयंकर कर लिया था। इसी रूप में हनुमान जी ने राक्षसों का वध किया था। हनुमान जी ने अपनी इस अपार शक्ति का इस्तेमाल केवल अपने प्रभु श्रीराम की सेवा और माता सीता की खोज के लिए किया था। हनुमान चालीसा की इस चौपाई से यह सीख मिलती है कि व्यक्ति को जीवन में हालात के अनुसार खुद को ढालना चाहिए। जिस तरह हनुमान जी ने जरूरत पड़ने पर विशाल रूप धारण कर राक्षसों का नाश किया, उसी तरह हमें भी जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए। साथ ही इस चौपाई से यह भी सीख मिलती है कि अपनी शक्ति और पद का कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए, बल्कि हमेशा सकारात्मक उद्देश्यों के लिए काम करना चाहिए। इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। यह जानकारी विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं, धर्मग्रंथों और दंतकथाओं से संग्रहित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!