|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हनुमान चालीसा की यह चौपाई सिखाती है जीवन जीतने का तगड़ा नियम, जानें कब झुकना है और कब दिखानी है असली पावर

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा हिंदू धर्म के सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय स्तोत्रों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार विधिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करने से साधक के जीवन मे

NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हनुमान चालीसा की यह चौपाई सिखाती है जीवन जीतने का तगड़ा नियम, जानें कब झुकना है और कब दिखानी है असली पावर
📷 NRI Post Hindi Desk

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा हिंदू धर्म के सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय स्तोत्रों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार विधिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करने से साधक के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं और हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। हनुमान चालीसा की एक विशेष चौपाई जीवन का महत्वपूर्ण पाठ सिखाती है कि परिस्थिति के अनुसार आचरण कैसे करें और अपनों के प्रति विनम्र तथा अन्याय के प्रति कठोर कैसे बनें। यह चौपाई है — सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा, बिकट रूप धरि लंक जरावा। इसका अर्थ है कि हे हनुमान जी! आपने माता सीता के सामने बहुत ही छोटा रूप धारण करके स्वयं को प्रकट किया और लंका को जलाते समय अत्यंत विकराल भयंकर तथा विशाल रूप धारण कर लिया। हनुमान चालीसा की इस चौपाई में बताया गया है कि जब हनुमान जी माता सीता से मिलने के लिए अशोक वाटिका गए, तो उन्होंने एक छोटे वानर का रूप धारण किया। इसका कारण यह था कि माता सीता उन्हें देखकर डरें नहीं और वहां मौजूद राक्षसों को भी उन पर शक न हो। यह उनके स्वभाव की विनम्रता को दर्शाता है। हनुमान चालीसा की इस चौपाई से यह सीख मिलती है कि हमें परिस्थितियों के अनुसार ही खुद को ढालना चाहिए। साथ ही अपने से बड़ों के सामने छोटा बनकर रहना चाहिए, लेकिन जब बुराई या अन्याय का सामना करना हो, तो पूरी शक्ति के साथ डटकर खड़े होना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान चालीसा की इस चौपाई का पाठ करने से व्यक्ति का अहंकार दूर हो जाता है और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। पाठ के दौरान भूलकर भी किसी के बारे में गलत न सोचें, किसी से वाद-विवाद न करें और तामसिक भोजन का सेवन न करें। ऐसा माना जाता है कि इन गलतियों को करने से पाठ का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है और हनुमान जी नाराज हो सकते हैं। इस प्रकार यह चौपाई जीवन में विनम्रता और शक्ति के संतुलन का महत्वपूर्ण संदेश देती है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!