उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गंगा किनारे खादर क्षेत्र के शेरपुर गांव की मस्जिद से पकड़े गए इस संदिग्ध ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हापुड़ आतंकी गतिविधियों के लिए संवेदनशील इलाका बना हुआ है। दिल्ली से निकटता और राष्ट्रीय राजमार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यह जिला आतंकियों के लिए आवाजाही का सुविधाजनक रास्ता बन गया है। जिले का बड़ा हिस्सा गंगा के खादर क्षेत्र में आता है, जहां दूरदराज के गांव, खेत और तेजी से विकसित हो रहे फार्म हाउस पुलिस की नियमित निगरानी में बाधा उत्पन्न करते हैं। पुराने बाजार और बुलंदशहर रोड जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में बाहरी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। तालीम, कारोबार और धार्मिक गतिविधियों के बहाने युवाओं को झांसा देकर आतंकी संगठनों से जोड़ा जा रहा है। अतीत में जिले से लश्कर-ए-तैयबा और आइएसआइ से जुड़े कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें वर्ष 2019 में धौलाना और आसपास के क्षेत्रों से युवकों की गिरफ्तारी शामिल है। जनवरी 2021 में बिहूनी गांव के पूर्व सैनिक की पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी और फरवरी 2024 में श्यामपुर के एक व्यक्ति के आइएसआइ एजेंट होने के आरोप में पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी है। शेरपुर प्रकरण ने स्थानीय खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाया है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय रहते पुलिस को क्यों नहीं मिल पाती है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि पुलिस की निगरानी चप्पे-चप्पे पर है और संदेह वाले क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील की है ताकि कोई भी संदिग्ध जिले में शरण नहीं ले सके।
हापुड़ क्यों बन रहा आतंकियों का सेफ जोन? तालीम और कारोबार के बहाने युवाओं को दिया जा रहा झांसा
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गंगा किनारे खादर क्षेत्र के शेरपुर गांव की मस्जिद से पकड़े
NRI Post Hindi Desk · 98 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




