|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

हापुड़ की डेरी में नकली मिल्क क्रीम का खेल, जांच में फेल हुए सभी 11 नमूने

हापुड़ शहर के एलएन रोड पर स्थित भारत डेरी में मिलावट के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है, जहां देव फ्रैस क्रीम सहित लिए गए सभी 11 नमूने जांच में फेल हो गए हैं। मेरठ से आई प्रयोगशाला रिपोर्ट के अनुसार दही औ

NRI Post Hindi Desk · 45 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हापुड़ की डेरी में नकली मिल्क क्रीम का खेल, जांच में फेल हुए सभी 11 नमूने
📷 NRI Post Hindi Desk

हापुड़ शहर के एलएन रोड पर स्थित भारत डेरी में मिलावट के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है, जहां देव फ्रैस क्रीम सहित लिए गए सभी 11 नमूने जांच में फेल हो गए हैं। मेरठ से आई प्रयोगशाला रिपोर्ट के अनुसार दही और क्रीम के तीन नमूने सेहत के लिए खतरनाक यानी अनसेफ पाए गए हैं, जबकि आठ अन्य नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डा. रोशन जैकब के निर्देश पर चार जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की थी, जिसमें पांच घंटे से अधिक समय तक चली छापामारी के दौरान टीम को मौके पर क्रीम तैयार करने की प्रक्रिया मिली थी। विभाग ने करीब 38 क्विंटल कच्चा माल सील करने के साथ ही 11 नमूने जांच के लिए लिए थे। आरोप है कि डेरी संचालक दही में रिफाइंड तेल, वनस्पति और केमिकल मिलाकर मिल्क क्रीम बना रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग के मंडनीय टीम के अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि सभी 11 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, जिसके अनुसार मिल्क क्रीम और दही में ऐसे पदार्थों की मिलावट पाई गई है जो इनमें नहीं होने चाहिए थे, यानी इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। रिपोर्ट में मिल्क क्रीम के दो और दही का एक सैंपल अनसेफ आए हैं, वहीं रिफाइंड व वनस्पति आदि अन्य पदार्थों के सैंपल सब-स्टैंडर्ड आए हैं। अब इस मामले में थाने में दर्ज अभियोग में धाराएं और बढ़ाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर के अंक में एलएन रोड पर मिलावटी क्रीम तैयार किए जाने से संबंधित समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपित प्रियांस पहले अपने गांव वनखंडा से क्रीम की बिक्री करता था और पूर्व में हुई कार्रवाई के दौरान वहां से लिए गए नमूनों की जांच में दही में रिफाइंड समेत अन्य सामग्री मिलाकर क्रीम तैयार किए जाने की बात सामने आई थी। विभाग के अनुसार उत्पाद में कुछ ऐसे पदार्थ भी पाए गए थे जिन्हें खाद्य उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं माना गया था और जांच रिपोर्ट में उत्पाद को अनसेफ बताया गया था। इसके बाद वनखंडा में कारोबार बंद कर एलएन रोड पर देव फ्रैस क्रीम के नाम से कारोबार शुरू किए जाने की जानकारी विभाग को मिली थी। हालिया कार्रवाई में टीम ने यहां भी क्रीम तैयार करने की प्रक्रिया की जांच की और नमूने लिए गए। इस मामले में सवाल उठ रहे हैं कि डेरी संचालक को गिरफ्तारी के बाद थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया और आरोप है कि थाने से छूटने के बाद उसने दोबारा नकली क्रीम बनाने का काम शुरू कर दिया है, जिसके चलते आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!