|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

हिमाचल के झरनों का पानी अब भूजल की श्रेणी में, एनजीटी ने उद्योगों के दोहन पर लगाम कसी

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक झरनों के पानी के अनियंत्रित व्यावसायिक दोहन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। एनजीटी की प्रधान पीठ ने स्प

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हिमाचल के झरनों का पानी अब भूजल की श्रेणी में, एनजीटी ने उद्योगों के दोहन पर लगाम कसी
📷 NRI Post Hindi Desk

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक झरनों के पानी के अनियंत्रित व्यावसायिक दोहन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। एनजीटी की प्रधान पीठ ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश के भूजल कानून के तहत झरनों से निकलने वाला पानी अब भूजल की परिभाषा में पूरी तरह शामिल होगा। अधिकरण ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह उद्योगों द्वारा इन झरनों के पानी के उपयोग से जुड़ी मौजूदा नियामक व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा करे ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। यह आदेश कसौली स्थित एक डिस्टिलरी द्वारा जलस्रोतों में प्रदूषण फैलाने और स्थानीय जलापूर्ति को प्रभावित करने के मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया। जांच समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि डिस्टिलरी अपनी औद्योगिक जरूरतों के लिए प्राकृतिक झरने के पानी का भारी मात्रा में उपयोग कर रही थी, लेकिन इस दोहन का कोई आधिकारिक रिकार्ड नहीं रखा जा रहा था। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश भूजल अधिनियम 2005 की धारा 12 और 14 के तहत अधिसूचित क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए वाटर मीटर लगाना और रायल्टी देना अनिवार्य है, जबकि केंद्रीय भूजल प्राधिकरण का कहना है कि प्राकृतिक झरने का पानी मौजूदा दिशा-निर्देशों के दायरे में नहीं आता। इसी कानूनी विरोधाभास को देखते हुए एनजीटी ने जल शक्ति मंत्रालय को पूरे मामले पर पुनर्विचार का सख्त निर्देश दिया है। डिस्टिलरी प्रबंधन ने दलील दी कि उसने झरने के पंजीकरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्राधिकरण ने इसे अनावश्यक बताया, फिर भी कंपनी रायल्टी का भुगतान कर रही है। एनजीटी ने इस पर संज्ञान लेते हुए जल शक्ति विभाग शिमला के सदस्य सचिव को पक्षकार बनाकर औपचारिक नोटिस जारी किया है और मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर 2026 को तय की है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!