हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां भराड़ी क्षेत्र के अंतर्गत लदरौर बाजार में अचानक भारी भूस्खलन हो गया। यह घटना उस समय घटी जब बाजार में एक जेसीबी मशीन से जमीन की खोदाई का काम चल रहा था। अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टानों का मलबा गिरने से मशीन पूरी तरह दब गई। इस हादसे में जेसीबी के ऑपरेटर और उसके हेल्पर दोनों मलबे के नीचे फंस गए। घटना के तुरंत बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद दुकानदारों, वाहन चालकों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर दूसरी जेसीबी मशीन बुलाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों दबे युवकों को बाहर निकाला गया। मलबे से निकाले गए दोनों घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय कुशल पुत्र होशियार सिंह, निवासी गांव चम्बयाली, जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर पंकज भारद्वाज (26), निवासी गांव जाजर (सरकाघाट), जिला मंडी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के कारण एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मालूम हो कि इस घटना से पहले मंगलवार को ही चंबा जिले के भरमौर इलाके में भी पहाड़ दरकने की सूचना मिली थी, जिससे इलाके में खतरा बना हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
हिमाचल के बिलासपुर में पहाड़ी दरकने से जेसीबी मलबे में दबी, हेल्पर की मौत, ऑपरेटर गंभीर
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां भराड़ी क्षेत्र के अंतर्गत लदरौर बाजार में अचानक भारी भूस्खलन हो गया। यह घटना उस समय घटी जब बाजार में एक जेसीबी मशीन से जमीन की
NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




