हिमाचल प्रदेश में 13 सितंबर के बाद वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 13 से 15-16 सितंबर तक मध्य पर्वतीय और निचले मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि बारिश की रफ्तार बढ़ने के बावजूद मानसून के बहुत सक्रिय होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को धर्मशाला में झमाझम वर्षा हुई और 32 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि कांगड़ा में 12.6 मिलीमीटर बारिश हुई और शिमला में भी दिन भर बादलों और धुंध के छाने के बाद शाम के समय हल्की वर्षा हुई। इस बारिश के चलते दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में इस समय 60 सड़कें बंद पड़ी हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून कमजोर बना हुआ है और अगले 48 घंटे तक इसके कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में 30 सितंबर से मानसून के आगमन से लेकर 10 सितंबर तक सामान्य तौर पर 674 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 595 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। यानी प्रदेश में सामान्य से 12 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। सितंबर के पहले 10 दिनों में सामान्य वर्षा 60 मिलीमीटर की अपेक्षा सिर्फ 46 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 23 प्रतिशत कम है। प्रदेश में अभी तक मानसून के दौरान 1662 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। हिमाचल से मानसून की सामान्य वापसी 25 सितंबर के आसपास होती है और फिलहाल इसमें करीब दो सप्ताह का समय बचा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून की वापसी की वास्तविक स्थिति अगले पांच दिनों में अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है। ऐसे में सितंबर के शेष दिनों में होने वाली वर्षा ही मौजूदा कमी को कुछ हद तक पाट पाएगी।
हिमाचल में 13 से 16 सितंबर तक बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
हिमाचल प्रदेश में 13 सितंबर के बाद वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 13 से 15-16 सितंबर तक मध्य पर्वतीय और निचले मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों
NRI Post Hindi Desk · 74 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





