आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज से पहले ही चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स ने प्रमोशन के लिए इस बार थोड़ा अलग रास्ता चुना है। अभी तक फिल्म का टीजर भी सामने नहीं आया है, लेकिन इसके दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं। पहले टाइटल ट्रैक के बाद अब मंगलवार को फिल्म का दूसरा गाना 'जय अंबे बोल' रिलीज कर दिया गया है। हिमेश रेशमिया के कंपोज और गाए इस गाने में श्रेया घोषाल ने फीमेल वोकल्स दिए हैं। गाने में नवरात्रि वाला पूरा माहौल है और म्यूजिक भी सुनने में अच्छा लगता है। आयुष्मान और शरवरी की जोड़ी भी शानदार लग रही है और दोनों की केमिस्ट्री भी ध्यान खींचती है। लेकिन जो अखरता है वो है हिमेश की आवाज। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं। जहां कुछ लोग हिमेश की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं कई यूजर्स ने गाने की कोरियोग्राफी और उनकी आवाज को लेकर सवाल खड़े कर दिए। कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि गाने में ऑथेंटिसिटी की कमी है। गाने पर एक यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि इतनी खराब कोरियोग्राफी है, शबीना से इससे कहीं बेहतर की उम्मीद थी। इसमें जरा भी ऑथेंटिसिटी नहीं है और हिमेश सर की आवाज इस कंपोजिशन पर बिल्कुल भी सूट नहीं करती। काश उन्होंने इसके लिए आदित्य गढ़वी जैसे किसी और ज्यादा ऑथेंटिक सिंगर को लिया होता। एक दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने हिमेश को दूसरे सिंगर्स को भी मौका देने की सलाह देते हुए लिखा कि हिमेश, दूसरे सिंगर्स को भी मौका दो, यह गाना आपकी आवाज में बिल्कुल सूट नहीं करता। हालांकि, हर किसी को गाना पसंद नहीं आया हो, ऐसा भी नहीं है। हिमेश के एक फैन ने उनकी तारीफ में लिखा कि हिमेश रेशमिया भगवान आ गए हैं राज करने, एक और चार्टबस्टर आने वाला है। गाने को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की राय देखने को मिल रही है। किसी को हिमेश की आवाज और म्यूजिक पसंद आ रहा है, तो कोई गाने की कोरियोग्राफी और सिंगिंग से बिल्कुल खुश नहीं है। फिल्म के गाने में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की शानदार मौजूदगी देखने को मिल रही है। नवरात्रि के रंग में रंगे इस ट्रैक में दोनों की केमिस्ट्री भी खास है। हालांकि, गाने को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बाद अब देखना होगा कि दर्शकों के बीच इसे कितना पसंद किया जाता है। सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के दोनों गाने दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं और अब सभी को इसके टीजर या ट्रेलर का इंतजार है। सूरज बड़जात्या की फिल्मों की पहचान फैमिली एंटरटेनमेंट रही है, ऐसे में उनकी इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'ये प्रेम मोल लिया' को सोलो रिलीज नहीं मिलने वाली है। फिल्म की टक्कर इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख स्टारर 'गनमास्टर जी9' से होगी। ऐसे में नवंबर के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। फिलहाल दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है।
हिमेश रेशमिया के 'जय अंबे बोल' पर उठे सवाल, यूजर्स बोले- आवाज और कोरियोग्राफी में ऑथेंटिसिटी की कमी
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज से पहले ही चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स ने प्रमोशन के लिए इस बार थोड़ा अलग रास्ता चुना है। अभी तक फिल्म का टीजर भी सामने नहीं आ
NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
