|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

'हम अपनी मां को आंखों के सामने मार रहे', पीएम मोदी ने किसानों से केमिकल फ्री खेती की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया टुडे ग्रुप के 'किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश के किसानों से रासायनिक खाद और कीटनाशकों के इस

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
'हम अपनी मां को आंखों के सामने मार रहे', पीएम मोदी ने किसानों से केमिकल फ्री खेती की अपील की
📷 NRI Post Hindi Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया टुडे ग्रुप के 'किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश के किसानों से रासायनिक खाद और कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करने तथा प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने की सीधी अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए देश को अपने प्रयास और तेज करने होंगे, ताकि ऐसा भविष्य तैयार हो जहां किसान खुशहाल हों, गांव समृद्ध हों और खेती आधुनिक होने के साथ-साथ लाभकारी भी बने। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में हुए मंथन को देश के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि यहां से निकलने वाले अच्छे सुझावों और समाधानों पर सरकार भी काम करेगी। धरती की सेहत को लेकर पीएम मोदी ने किसानों से गंभीर सवाल किया और कहा कि क्या हम अपनी इस धरती मां की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह केमिकल का इस्तेमाल करके धरती मां का विनाश किया जा रहा है, वह चिंता का विषय है और हम सब इस मां की संतान हैं, लेकिन अपनी आंखों के सामने ही मां को मार रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते धरती को बचाने के प्रयास नहीं किए गए तो जिस धरती से आज हमारा पेट भरता है, वह भविष्य में हमारा साथ छोड़ सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी वजह से सरकार प्राकृतिक खेती पर जोर दे रही है और किसानों को रसायनों से मुक्त खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने प्राकृतिक खेती के प्रयोग किए हैं, उन्हें अच्छे नतीजे मिले हैं। उन्होंने बताया कि एक गाय 30 एकड़ जमीन में प्राकृतिक खेती के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध करा सकती है और इसके लिए रासायनिक खाद की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने साफ किया कि वह किसानों से ऑर्गेनिक फार्मिंग नहीं, बल्कि नेचुरल फार्मिंग यानी प्राकृतिक खेती की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों को धरती की सेहत बचाने के लिए केमिकल फ्री खेती की तरफ बढ़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कंपनियों से भी अपील की कि हर खेत में सोलर पावर पहुंचाया जाएगा, इसलिए सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण बनाए जाएं। उन्होंने किसानों से गेहूं-चावल और गन्ने पर निर्भर न रहने की अपील भी की।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!