|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

'हम तो जमाइयों को मार देते हैं...' ससुराल पक्ष की धमकी ने नोएडा के इंजीनियर की ली जान, सामने आए सीसीटीवी सबूत

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 21 अगस्त की सुबह हुई एक छोटी-सी कहासुनी ने 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय कुमार गुप्ता की जान ले ली। पति-पत्नी के बीच बच्चों को दवाई लगाने को लेकर बात बढ़ी, जिसके बा

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
'हम तो जमाइयों को मार देते हैं...' ससुराल पक्ष की धमकी ने नोएडा के इंजीनियर की ली जान, सामने आए सीसीटीवी सबूत
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 21 अगस्त की सुबह हुई एक छोटी-सी कहासुनी ने 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय कुमार गुप्ता की जान ले ली। पति-पत्नी के बीच बच्चों को दवाई लगाने को लेकर बात बढ़ी, जिसके बाद पत्नी रेखा गुस्से में घर से निकल गई और मायके के लोगों को लेकर कुछ ही मिनटों में वापस लौट आई। आरोप है कि लौटते ही उसके दो भाइयों, भाभी, पिता और अन्य रिश्तेदारों ने विनय पर हमला बोल दिया, उसे जमीन पर पटक कर गला दबाया और सीने पर लातें मारकर उसके फेफड़े तोड़ दिए। इस हमले के दौरान विनय की मां ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया। पड़ोसियों की मदद से विनय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत था और उसका वार्षिक पैकेज करीब 60 लाख रुपये बताया जा रहा है। परिवार के अनुसार, घटना के करीब दो महीने पहले भी ससुराल पक्ष के एक सदस्य ने विनय को धमकी दी थी कि 'हम तो जमाइयों को मार देते हैं', लेकिन उस समय इसे गुस्से में कही गई बात समझकर अनदेखा कर दिया गया। विनय की मां का दावा है कि हमलावर पूरी योजना बनाकर आए थे, क्योंकि घर में लगे कैमरे उसी समय बंद कर दिए गए थे। हालांकि, घर के बाहर लगे सीसीटीवी में रेखा का लाल कपड़ों में और उसकी भाभी का नीले कपड़ों में घर में घुसते हुए फुटेज कैद हुआ है। विनय की तीन साल पहले रेखा से शादी हुई थी और उनके जुड़वा बच्चे हैं। परिवार का कहना है कि अक्सर मनमुटाव के बावजूद उन्होंने कभी इतनी बड़ी घटना की उम्मीद नहीं की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!