बालों के झड़ने की समस्या अब आम हो गई है और अब सिर्फ बड़ी उम्र के लोग ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी हेयरफॉल से परेशान रहते हैं। मगर जब बात बालों की देखभाल की आती है तो हम अक्सर शैंपू, कंडीशनर, हेयर सीरम और हेयर ऑयल पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन जिस चीज से रोज बाल सुलझाते हैं, उसे सालों-साल इस्तेमाल करते रहते हैं। कंघी और हेयरब्रश का इस्तेमाल हम रोजाना करते हैं और आमतौर पर घरों में अक्सर एक ही हेयरब्रश लंबे समय तक चलता रहता है, जिसमें बाल फंसते हैं, तेल और धूल जमा होती है और कई बार इसे बिना साफ किए ही दोबारा इस्तेमाल कर लिया जाता है। अगर बालों में बार-बार उलझन हो रही है, ब्रश करते समय ज्यादा बाल टूट रहे हैं या स्कैल्प पर खिंचाव महसूस होता है, तो इसमें गलती सिर्फ शैंपू या हेयर प्रोडक्ट की नहीं होती, बल्कि इसमें आपका पुराना हेयरब्रश भी जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए ठीक समय पर कंघी और हेयरब्रश को बदल लेना चाहिए, क्योंकि आमतौर पर कंघी तो टूट जाती है तो लोग फेंक देते हैं, मगर हेयरब्रश को लोग सालों-साल इस्तेमाल करते हैं। पहला संकेत यह है कि अगर ब्रश के ब्रिसल्स यानी उसके दांत या रेशे टूटने, मुड़ने या निकलने लगे हैं तो इसे बदल देना चाहिए, क्योंकि खराब ब्रिसल्स बालों में आसानी से ग्लाइड नहीं करते और बालों को खींच सकते हैं तथा लंबे या घने बालों में टूटा हुआ ब्रश बार-बार बालों में अटक सकता है। दूसरा संकेत यह है कि एक अच्छा हेयरब्रश बालों को धीरे-धीरे सुलझाने में मदद करता है, लेकिन अगर ब्रश करते समय बाल लगातार खिंच रहे हैं, दर्द हो रहा है या ब्रश बालों में फंस जाता है, तो इसके ब्रिसल्स या उनकी पकड़ खराब हो सकती है। तीसरा संकेत यह है कि भारतीय घरों में बालों में तेल लगाने की आदत आम है और हर उम्र का शख्स यह करता है, हालांकि सिर्फ तेल ही नहीं बल्कि अब लोग बालों पर सीरम, हेयर क्रीम, जेल या ड्राई शैंपू जैसी चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं, जिससे ब्रश पर धीरे-धीरे गंदगी जमा हो सकती है, और अगर ब्रश पर चिपचिपी परत जम गई है और साफ करने के बाद भी वह नहीं निकल रही, तो नया ब्रश लेना बेहतर है। चौथा संकेत यह है कि सिर्फ ब्रश में फंसे बाल निकाल देना उसकी पूरी सफाई नहीं है, क्योंकि इस्तेमाल के दौरान इसमें तेल, पसीना, धूल और स्किन की परतें भी जमा हो सकती हैं, और अगर ब्रश से बदबू आने लगी है, उस पर फफूंद दिखाई दे रही है या सफाई के दौरान उसका हिस्सा टूटने लगा है, तो उसे बदल देना चाहिए। पांचवां संकेत यह है कि अगर आप पैडेड या कुशन वाले हेयरब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो सिर्फ ऊपर के ब्रिसल्स ही नहीं, नीचे का बेस भी जरूर देखें, क्योंकि कुशन में दरार, कट, उखड़ा हुआ हिस्सा या टूटा हुआ हिस्सा होने पर बाल फंस सकते हैं और ब्रश में हल्का क्रैक भी आपको बालों के टूटने की वजह बन सकता है। हेयरब्रश को हर छह महीने या हर साल बदलना जरूरी है, ऐसा कोई तय नियम नहीं है, क्योंकि इसकी उम्र ब्रश की क्वालिटी, इस्तेमाल की मात्रा, बालों की लंबाई और घनापन तथा उसकी देखभाल पर भी निर्भर करती है, और अगर ब्रश अच्छी हालत में है और नियमित रूप से साफ किया जाता है तो वह लंबे समय तक चल सकता है, हालांकि सस्ते और कमजोर ब्रश जल्दी खराब हो जाते हैं।
हेयरफॉल बढ़ा रहा है पुराना हेयरब्रश? इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर
बालों के झड़ने की समस्या अब आम हो गई है और अब सिर्फ बड़ी उम्र के लोग ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी हेयरफॉल से परेशान रहते हैं। मगर जब बात बालों की देखभाल की आती है तो हम अक्सर शैंपू, कंडीशनर, हेयर स
NRI Post Hindi Desk · 66 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




