|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हरदोई में डाक विभाग की स्पेशल व्यवस्था, 8 दिन में 15,218 वोटर आईडी कार्ड बांटे

हरदोई में मतदाताओं तक वोटर आईडी कार्ड समय पर पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष वितरण व्यवस्था बनाई है। डाक अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर के अनुसार, नियमित डाक कार्य के साथ इस जिम्मेदारी को पूरा करने क

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हरदोई में डाक विभाग की स्पेशल व्यवस्था, 8 दिन में 15,218 वोटर आईडी कार्ड बांटे
📷 NRI Post Hindi Desk

हरदोई में मतदाताओं तक वोटर आईडी कार्ड समय पर पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष वितरण व्यवस्था बनाई है। डाक अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर के अनुसार, नियमित डाक कार्य के साथ इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। 15 पोस्टमैन बीट और 29 शाखा डाकघरों के बीच काम का बंटवारा कर टीमवर्क के जरिए वितरण कराया जा रहा है। विभाग के इस विशेष प्रयास के तहत 18 से 27 नवंबर तक आठ कार्यदिवसों में कुल 15,218 मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए। खास बात यह है कि इस अभियान में ग्रामीण शाखा डाकघरों की भागीदारी भी अहम रही। डाक अधीक्षक ने बताया कि आठ कार्यदिवसों में शाखा डाकघरों के माध्यम से 8,736 और पोस्टमैन बीट के जरिए 6,482 कार्ड वितरित किए गए। कुल वितरण में ग्रामीण शाखा डाकघरों की हिस्सेदारी करीब 57 प्रतिशत रही। दिनवार वितरण के आंकड़ों पर नजर डालें तो 18 नवंबर को 493, 19 नवंबर को 2,037, 20 नवंबर को 1,281 और 21 नवंबर को 1,141 कार्ड बांटे गए। इसी तरह 23 नवंबर को 1,886, 25 नवंबर को 2,817, 26 नवंबर को सर्वाधिक 3,733 और 27 नवंबर को 1,830 कार्ड मतदाताओं तक पहुंचे। प्रत्येक पोस्टमैन बीट से रोज औसतन करीब 54 और प्रत्येक शाखा डाकघर से करीब 38 कार्ड वितरित किए गए। वितरण कार्य की नियमित निगरानी भी हो रही है। सोनकर ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देश हैं कि मतदाता को पहचान पत्र सौंपने के बाद ही विभागीय अभिलेखों और आनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टि करें। पते में विसंगति या अन्य कारण से वितरण में दिक्कत आने पर नियमानुसार उसका निराकरण कराया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर पोस्टमैनों को एक साथ 300-300 कार्ड देने, अतिरिक्त कार्यभार का दबाव बनाने और बिना वास्तविक वितरण के आनलाइन प्रविष्टियां कराने संबंधी खबरें प्रसारित हुई थीं। डाक अधीक्षक ने इन आरोपों को भ्रामक और निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी कर्मचारी को गलत वितरण रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत हर मतदाता तक पहचान पत्र पहुंचे और वितरण का सही रिकॉर्ड दर्ज हो।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!