|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

होर्मुज खुलेगा या नहीं? ईरानी राष्ट्रपति ने बता दी शर्त, भारत से जुड़े सवाल पर कही बड़ी बात

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने बड़ा संकेत दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने साफ किया है कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी नाकेबंदी और दूसरी कार्रवाइय

NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
होर्मुज खुलेगा या नहीं? ईरानी राष्ट्रपति ने बता दी शर्त, भारत से जुड़े सवाल पर कही बड़ी बात
📷 NRI Post Hindi Desk

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने बड़ा संकेत दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने साफ किया है कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी नाकेबंदी और दूसरी कार्रवाइयां बंद करता है, तो होर्मुज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय नियमों के तहत खोलने की दिशा में काम किया जा सकता है। उन्होंने यह बात एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कही। इसी मुद्दे पर उनसे पूछा गया कि क्या भारत को भरोसा दिया गया है कि होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने बताया कि ईरान इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को लेकर ओमान के साथ बातचीत कर रहा है और दोनों देश एक खास समुद्री व्यवस्था यानी मैरीटाइम फ्रेमवर्क तैयार करने पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को अरब देशों के विदेश मंत्री भी ओमान के साथ बैठक करेंगे, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर किसी तरह के समझौते पर बात होगी। ईरानी राष्ट्रपति के मुताबिक, अगर इस पर समझौता होता है तो अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की तरफ से इस स्थिति का ऐलान किया जाएगा और पहले से तय नियमों के तहत होर्मुज को खोला जा सकता है, लेकिन इसके लिए अमेरिका को अपनी नाकेबंदी और ईरान के खिलाफ दूसरी कार्रवाइयां बंद करनी होंगी। प्रतिबंधों के असर पर पेजेश्कियान ने कहा कि इसका नुकसान आम लोगों को होता है, जिससे मरीजों को दिक्कत होती है, लोगों की नौकरियां जाती हैं और गरीबी तथा असंतोष बढ़ता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्ध के जरिए अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया और अब आर्थिक दबाव के जरिए ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसमें भी उसे सफलता नहीं मिलेगी। होर्मुज को लेकर ईरान और हिज्बुल्लाह पर लगाए जा रहे आरोपों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि न तो ईरान और न ही हिज्बुल्लाह ने इस संघर्ष की शुरुआत की, बल्कि ये सभी समूह अपने बचाव में कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी इलाके में हमला कर रहे हैं और समुद्री रास्तों को रोक रहे हैं, तो ईरान से चुप रहने की उम्मीद क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर हम जिंदा हैं तो हमें जवाब देना होगा और हम जवाब देंगे। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से फारस की खाड़ी से निकलने वाले तेल और गैस का बड़ा हिस्सा दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचता है। भारत के लिए भी यह रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र से आने वाली उसकी ऊर्जा सप्लाई इससे जुड़ी हुई है। मौजूदा जंग और तनाव के बाद होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से भारत समेत कई देशों को अपनी ऊर्जा सप्लाई और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान इस समय ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हुए हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच भारत और ईरान के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई, जिसमें ईरान के चाबहार पोर्ट में भारत के निवेश और दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने पर भी बात हुई।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!