|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हरियाणा के मास्टरजी बनेंगे सुपर डिजिटल गुरु, एससीईआरटी ने तैयार किया मास्टर प्लान

हरियाणा के सरकारी प्राइमरी स्कूलों की पारंपरिक तस्वीर अब बदलने वाली है। ब्लैक बोर्ड पर चाक से लिखते मास्टर जी और सामने बैठे बच्चों की कतार... यह नजारा अब आने वाले दिनों में एआई के संग देखने को मिलेगा।

NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हरियाणा के मास्टरजी बनेंगे सुपर डिजिटल गुरु, एससीईआरटी ने तैयार किया मास्टर प्लान
📷 NRI Post Hindi Desk

हरियाणा के सरकारी प्राइमरी स्कूलों की पारंपरिक तस्वीर अब बदलने वाली है। ब्लैक बोर्ड पर चाक से लिखते मास्टर जी और सामने बैठे बच्चों की कतार... यह नजारा अब आने वाले दिनों में एआई के संग देखने को मिलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने सरकारी प्राइमरी शिक्षकों को एआई आधारित शिक्षण तकनीक में दक्ष 'सुपर डिजिटल शिक्षक' बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत शिक्षकों को एआई-एकीकृत शिक्षण शास्त्र की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह होगी कि एआई का इस्तेमाल केवल सामग्री तैयार करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर बच्चे के सीखने के स्तर के अनुसार पढ़ाई को ढालने पर जोर होगा। कक्षा में सभी बच्चे एक जैसी गति से नहीं सीखते। कोई कहानी से जल्दी समझता है तो कोई चित्र देखकर। किसी बच्चे को अतिरिक्त अभ्यास की जरूरत होती है तो कोई कठिन सवाल भी आसानी से हल कर लेता है। ऐसे में शिक्षक एआई टूल्स की मदद से बच्चों के स्तर के मुताबिक अलग-अलग वर्कशीट, लेसन प्लान, कहानियां, फ्लैश कार्ड और अभ्यास सामग्री तैयार कर सकेंगे। अभी ऐसी सामग्री तैयार करने में शिक्षक का काफी समय लगता है, जबकि एआई इस काम को मिनटों में पूरा कर सकेगा। इससे शिक्षक का समय सामग्री बनाने के बजाय बच्चे की समझ, उसकी कमजोरी और सीखने की प्रगति पर लगाने में अधिक इस्तेमाल हो सकेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय जिंदल के अनुसार, 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पंजीकरण चलेगा और इसके बाद 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन प्रशिक्षण चलेगा। प्रशिक्षण का एक अहम हिस्सा छोटे बच्चों के साथ एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल पर रहेगा। बच्चों की निजता, डिजिटल सुरक्षा, एआई से मिली जानकारी की जांच और तकनीक के नैतिक इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं को भी शिक्षकों को समझाया जाएगा। प्रशिक्षण को जमीन पर उतारने के लिए हर जिले की डाइट और खंड स्तर के एआई समन्वयकों को जिम्मेदारी दी गई है, जो शिक्षकों को पंजीकरण, प्रशिक्षण पूरा करने और प्रमाणपत्र प्राप्त करने तक तकनीकी सहायता देंगे। सेवानिवृत्त आईएएस, एआई एक्सपर्ट एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. दलीप सिंह का कहना है कि एआई आधुनिक युग का अहम टूल है और इसके सही प्रयोग की सही समझ होना जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी यह टूल बहुत कारगर साबित हो सकता है। एससीईआरटी की यह अच्छी पहल कही जा सकती है। शिक्षक इसमें दिलचस्पी लें और फिर बच्चों तक ज्ञान को पहुंचाएं तो ही इसके अच्छे परिणाम आ पाएंगे।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!