|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

हरियाणाः फिल्मी अंदाज में चोरी हुई रोडवेज बस, राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी

हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरों ने हरियाणा रोडवेज की बस चुरा ली थी. फिल्मी अंदाज में हुई इस चोरी का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से चोर

NRI Post Desk · 142 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हरियाणाः फिल्मी अंदाज में चोरी हुई रोडवेज बस, राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी
📷 NRI Post Desk

हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरों ने हरियाणा रोडवेज की बस चुरा ली थी. फिल्मी अंदाज में हुई इस चोरी का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से चोरी गई रोडवेज बस बरामद करने के साथ ही दिल्ली डीटीसी में चालक रह चुके आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी झज्जर जिले के दुल्हेड़ा गांव निवासी अजय बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक चरखी दादरी बस स्टैंड से तीन और चार जुलाई की रात करीब 8.53 बजे लोहारू सब डिपो की बस गायब हो गई थी. सुरक्षा का चूक का फायदा उठाते हुए चोरों ने बस स्टार्ट की और आराम से लेकर स्टैंड के बाहर निकल गए. किसी को शक भी नहीं हुआ. चार जुलाई की सुबह जब मुख्य चालक महेंद्र कुमार स्टैंड पहुंचे, बस गायब थी. चालक ने इसकी जानकारी तुरंत रोडवेज के अधिकारियों को दी.रोडवेज ने इसकी सिटी थाने की पुलिस से की. पुलिस ने बस स्टैंड के साथ ही हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए, जिससे यह सुराग मिला कि चोर बस लेकर लोहारू-राजस्थान बॉर्डर की तरफ बढ़े हैं. दादरी पुलिस की विशेष टीम ने बस के संभावित रूट और तकनीकी इनपुट को ट्रैक करना शुरू किया. जांच में बस के लाइव मूवमेंट की पुष्टि होने के बाद राजस्थान पुलिस से सहयोग मांगा गया. चरखी दादरी पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से हरियाणा रोडवेज की चोरी गई बस को चित्तौड़गढ़ जिले के चिंदौरिया इलाके से बरामद कर लिया. मौके से ही दिल्ली डीटीसी में चालक रह चुके अजय को भी पकड़ा गया है. चरखी दादरी सिटी थाने के प्रभारी चंद्रशेखर के मुताबिक आरोपी अजय बस कटवाकर बेचने की फिराक में था. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी चार से पांच चोरी के मुकाबले दर्ज हैं. संदिग्ध गतिविधियों के कारण ही उसे डीटीसी से बर्खास्त कर दिया गया था. थाना प्रभारी के मुताबिक चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने बस स्टैंड की रेकी की थी. उसने चोरी के लिए जिस समय को चुना, वह शिफ्ट बदलने का समय होता है.

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!