|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हरियाणा में मतदाता सूची को लेकर बवाल, गोगी का आरोप- 16.38 फीसदी वोट हुए गायब, सरकार छीन रही मताधिकार

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता एवं असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने इस प्रक्रिया को लेकर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। गोगी

NRI Post Hindi Desk · 106 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हरियाणा में मतदाता सूची को लेकर बवाल, गोगी का आरोप- 16.38 फीसदी वोट हुए गायब, सरकार छीन रही मताधिकार
📷 NRI Post Hindi Desk

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता एवं असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने इस प्रक्रिया को लेकर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। गोगी ने आरोप लगाया है कि पूरे हरियाणा में मतदाता सूची से करीब 16.38 प्रतिशत वोट गायब हो गए हैं, जो कि अत्यंत गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का पहला चरण पूरा हो चुका है और 31 जुलाई की रात को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई, लेकिन इस सूची में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि जिन लोगों ने 2014, 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों में मतदान किया, उनके वोट अब गलत कैसे हो गए। गोगी के अनुसार, मतदाताओं को छोटी-छोटी गलतियों जैसे नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग में त्रुटि या पिता के नाम में मिडिल नेम न होने के आधार पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सामान्य पुनरीक्षण नहीं बल्कि मतदाताओं को सूची से हटाने पर केंद्रित है। गोगी ने कहा कि यदि वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार माना जा रहा है, तो उसके बाद हुए सभी चुनावों की वैधता पर भी सवाल खड़ा होता है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची में डबल वोट के करीब 3500 मामले सामने आए हैं, जिनमें मृतकों के नाम भी शामिल हैं। पूर्व विधायक ने ऐलान किया है कि वे उपायुक्त करनाल को लिखित पत्र भेजकर असंध सहित पूरे जिले में बालिग आबादी और मतदाता सूची का पूरा डाटा मांगेंगे। साथ ही, जिन मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं, उनसे वोट कटने का कारण पूछा जाएगा। गोगी ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह राणा, कांग्रेस के जिला सचिव मित्र पाल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र चोपड़ा, ब्लॉक युवा अध्यक्ष जतिन बिंदल, कांग्रेस नेत्री एडवोकेट सोनिया बोहत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर सरकार की इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि आम नागरिकों को परेशान करने का यह तरीका बिल्कुल गलत है। गोगी ने कहा कि मतदाताओं के वास्तविक अधिकारों से जुड़े मामलों में नोटिस दिए जाने चाहिए, न कि मामूली त्रुटियों को आधार बनाकर उन्हें परेशान किया जाए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ऐसी छोटी-छोटी कमियों के आधार पर आम नागरिकों को परेशान करने का क्या औचित्य है। पूर्व विधायक ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता का वोट नहीं काटा जाना चाहिए।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!