उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8.50 बजे शुरू होकर हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान के लिए निकली। इस दौरान सीएम योगी भावुक दिखे और बड़ी संख्या में गांव के लोग, स्थानीय और प्रदेश के नेता अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पौड़ी गढ़वाल जिला स्थित योगी जी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंचने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगता है और अंतिम यात्रा करीब 11.40 बजे हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान पर पहुंची, जहां पार्थिव शरीर को उतारा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नेताओं तथा साधु-संतों का भारी जमावड़ा देखने को मिला और पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया है। इस समय नेताओं और साधु-संतों द्वारा सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद भी इस दौरान गांव से ही अंतिम यात्रा में शामिल रहे और सीएम योगी मां को कंधा देते हुए भावुक नजर आए। इधर हरिद्वार जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार स्थल पर भीड़ और वीआईपी के पहुंचने के चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। चंडी घाट श्मशान पर सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण सहित हरिद्वार के स्थानीय नेता और उत्तराखंड भाजपा के नेताओं के साथ ही उत्तर प्रदेश के नेताओं का हरिद्वार चंडी घाट श्मशान पर पहुंचना जारी है। हरिद्वार चंडीघाट पर अखिल भारतीय परिषद (निरंजनी) एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज तथा श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (महानिर्वाणी) के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज भी मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा कई सांसद व विधायक व प्रदेश के पदाधिकारी चंडीघाट पहुंचे हैं। बता दें कि सावित्री देवी का निधन 90 साल की उम्र में पौड़ी में हुआ था और योगी हेलीकॉप्टर से गांव पंचूर पहुंचे थे।
हरिद्वार के श्मशान घाट पर पहुंची सीएम योगी की मां की अंतिम यात्रा, नेताओं और साधु-संतों द्वारा श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8.50 बजे शुरू होकर हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान के लिए निकली। इस दौरान सीएम योगी भावुक दिखे और ब
NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




