हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर शाम की गंगा आरती के बाद एक सांड के अचानक लोगों की ओर दौड़ने से भारी अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और सांड से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांड को लोगों की ओर दौड़ते हुए साफ देखा जा सकता है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, गंगा सभा के प्रतिनिधियों ने घाटों पर निराश्रित पशुओं के लगातार घूमने पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस संबंध में बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि हर की पैड़ी पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और शाम की गंगा आरती के दौरान भी भारी भीड़ रहती है। ऐसे में अगर यह घटना आरती के दौरान घटित होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना घाटों पर पशुओं की आवाजाही और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
हरिद्वार में गंगा आरती के बाद सांड ने मचाई अफरा-तफरी, श्रद्धालु इधर-उधर भागे
हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर शाम की गंगा आरती के बाद एक सांड के अचानक लोगों की ओर दौड़ने से भारी अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और सांड से बचने के लिए ल
NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


