|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हरियाणा के अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को घसीटा, मौत

अंबाला के मुलाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक अजय सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव धनौरी निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 15 वर्षों से एमएम अस्पताल मे

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हरियाणा के अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को घसीटा, मौत
📷 NRI Post Hindi Desk

अंबाला के मुलाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक अजय सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव धनौरी निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 15 वर्षों से एमएम अस्पताल में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। शिकायत में मृतक के भाई अभय सिंह ने बताया कि 11 नवंबर 2026 को शाम अजय सिंह बाइक से गांव धनौरा अड्डा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे होटल रायल प्लाजा धनौरा के सामने मुख्य सड़क से मुड़े, तभी दोसदका की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार के चालक ने बेहद तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय सिंह उछलकर मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद भी कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें मोटरसाइकिल सहित कुछ आगे तक सड़क पर घसीटता चला गया, जिसके चलते कार का अगला टायर भी फट गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से घायल अजय सिंह को इलाज के लिए एमएम अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गंभीर चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपित कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!