|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हरियाणा के कैडेट हर्ष ने आगरा में 1250 फीट की ऊंचाई से लगाई पैरा जंप, हरियाणा से थे एकमात्र चयनित कैडेट

हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर कस्बे स्थित एफजीएम राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी द्वितीय वर्ष के कैडेट हर्ष ने उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित आर्मी एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय एनसीसी प

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हरियाणा के कैडेट हर्ष ने आगरा में 1250 फीट की ऊंचाई से लगाई पैरा जंप, हरियाणा से थे एकमात्र चयनित कैडेट
📷 NRI Post Hindi Desk

हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर कस्बे स्थित एफजीएम राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी द्वितीय वर्ष के कैडेट हर्ष ने उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित आर्मी एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय एनसीसी पैरा बेसिक कोर्स के दौरान 1250 फीट की ऊंचाई से विमान से पैरा जंप लगाकर अदम्य साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। यह प्रशिक्षण शिविर दो नवंबर से पच्चीस नवंबर तक आयोजित किया गया था, जिसमें कैडेट हर्ष ने थ्री हरियाणा बटालियन एनसीसी हिसार का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा प्रदेश से हर्ष एकमात्र कैडेट के रूप में चयनित हुए थे, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। शिविर के दौरान देशभर से चयनित कैडेट्स को भारतीय वायुसेना के विशेषज्ञों द्वारा पैरा जंपिंग का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस विशेष अवसर पर महानिदेशक एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स भी कैडेट्स के साथ पैरा जंप में शामिल हुए। काॅलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट श्याम लाल ने बताया कि थ्री हरियाणा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील कटारिया के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बटालियन के कैडेट्स लगातार राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शिविरों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। काॅलेज के कार्यकारी प्राचार्य डा. आजाद कुमार ने कैडेट हर्ष को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हर्ष ने अपनी मेहनत, साहस और अनुशासन से पूरे महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। हर्ष की इस उपलब्धि से प्रदेशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!