हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र के गांव झांसवा में एक खेत से जमीन में दबी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। खेत में आवारा कुत्ते लगातार मिट्टी खोद रहे थे और भगाने पर भी नहीं हट रहे थे, जिससे खेत मालिक को संदेह हुआ और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब खेत की खुदाई कराई, तो वहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र रामआसरे, निवासी गांव सोन पीपरी, जिला महराजगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक गत 28 अक्टूबर 2026 से लापता था और इस संबंध में मृतक के साले अखिलेश पुत्र रामअवध, निवासी संगध, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा गत 2 नवंबर 2026 को थाना साल्हवास में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद साले अखिलेश द्वारा ही शव की शिनाख्त की गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमा हरकत में आ गया और मौके पर नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह, एसीपी नवीन संधु और थाना साल्हवास प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। मौके की नजाकत को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।
हरियाणा के झज्जर में आवारा कुत्तों ने खोदी खेत की मिट्टी, निकला लापता व्यक्ति का शव, सनसनीखेज खुलासे से इलाके में हड़कंप
हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र के गांव झांसवा में एक खेत से जमीन में दबी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। खेत में आवारा कुत्ते लगातार मिट्टी खोद रहे थे और भगाने पर भी नहीं हट रह
NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




