|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट जल्द जारी होगी, फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी परीक्षाएं

हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों को डेटशीट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। स्टूडेंट्स को बता दें कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट जल्द जारी होगी, फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी परीक्षाएं
📷 NRI Post Hindi Desk

हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों को डेटशीट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। स्टूडेंट्स को बता दें कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की टाइम टेबल जल्द ही जारी की जा सकती है। हरियाणा बोर्ड 10वीं एवं 12वीं की डेटशीट ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी होगी, जहां छात्र आधिकारिक लिंक के माध्यम से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे। अनुमान के मुताबिक हरियाणा बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह से हो सकती है। पिछले वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक किया गया था, वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था। हरियाणा बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जाता है। परीक्षा के लिए समय दोपहर 12:30 बजे से अपरान्ह 3:30 बजे तक निर्धारित रहता है, जबकि कुछ विषयों के पेपरों के लिए समय अपरान्ह 3 बजे तक रहता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डेटशीट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, ताकि वे अपनी परीक्षा की तैयारी की योजना समय पर बना सकें और किसी भी तरह की असुविधा से बच सकें।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!