|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

हरियाणा में गन्ना किसानों को दिवाली तोहफा, दो साल में 35 रुपये क्विंटल बढ़ेगा गन्ने का भाव

चंडीगढ़। हरियाणा की चीनी मिलों में एक नवंबर से आरंभ होने वाले पेराई सत्र से पहले ही राज्य सरकार ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को घोषणा की कि अगले दो वर्ष

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हरियाणा में गन्ना किसानों को दिवाली तोहफा, दो साल में 35 रुपये क्विंटल बढ़ेगा गन्ने का भाव
📷 NRI Post Hindi Desk

चंडीगढ़। हरियाणा की चीनी मिलों में एक नवंबर से आरंभ होने वाले पेराई सत्र से पहले ही राज्य सरकार ने गन्ने के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को घोषणा की कि अगले दो वर्षों के लिए गन्ने के भाव में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के सीजन में गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि वर्ष 2027-28 में इसे बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 में गन्ने का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे 15 रुपये बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में 430 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है और इसके बाद वर्ष 2027-28 में किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से गन्ने का भुगतान होगा। यह दीवाली से पहले किसानों के लिए बड़ी घोषणा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर गन्ने की पैदावार 700 से 800 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है और इस आधार पर गन्ने के भाव में बढ़ोतरी से किसानों की आय प्रति सीजन प्रति एकड़ 10 हजार रुपये से 11 हजार 300 रुपये तक बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कई किसान संगठनों से मुलाकात के दौरान किसानों ने डीजल, मजदूरी और खाद की कीमतें बढ़ने से खेती की लागत बढ़ने की चिंता व्यक्त की थी, और गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने से किसानों को बढ़ी हुई लागत की भरपाई में भी मदद मिलेगी। सीएम ने कहा कि गन्ने का भाव बढ़ने से किसान इसकी खेती करने के लिए प्रोत्साहित होंगे, जिससे गन्ने की अधिक पैदावार होगी और चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सकेगा तथा मिलें अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष का भाव पहले से घोषित होने पर किसानों को अपनी खेती की योजना बनाने में आसानी होगी और राष्ट्रीय स्तर पर गन्ने की कमी के बीच यह कदम किसानों को दूसरी फसलों की ओर रुख करने से रोकने में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हरियाणा में गन्ने का रेट बाकी सभी राज्यों से अधिक है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!