|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की भिवानी में हुंकार, निजीकरण के खिलाफ आंदोलन की बनेगी रणनीति

हरियाणा रोडवेज के निजीकरण के विरोध और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 13 और 14 नवंबर को भिवानी में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यूनियन के

NRI Post Hindi Desk · 11 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की भिवानी में हुंकार, निजीकरण के खिलाफ आंदोलन की बनेगी रणनीति
📷 NRI Post Hindi Desk

हरियाणा रोडवेज के निजीकरण के विरोध और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 13 और 14 नवंबर को भिवानी में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, सुमेर सिवाच, कोषाध्यक्ष सुशील ईककश और राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी। सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं, पिछले तीन वर्षों के संगठनात्मक कार्यों और सरकार की निजीकरण नीतियों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की रणनीति पर गंभीर मंथन होगा। राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने कहा कि सरकार रोडवेज के बेड़े में सरकारी बसें बढ़ाने के बजाय निजी परमिट जारी कर रही है। उन्होंने बताया कि 362 रूटों पर 3648 निजी परमिट देने और निजी इलेक्ट्रिक बसें 62.37 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से चलाने का फैसला कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। यूनियन ने इन फैसलों को वापस लेकर 14 हजार सरकारी बसें शामिल करने की मांग की है। दहिया ने कहा कि एक इलेक्ट्रिक बस की जगह छह साधारण बसें खरीदी जा सकती हैं, जिससे परिवहन सुविधा बढ़ने के साथ हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इलेक्ट्रिक बसें चलाना चाहती है तो उन्हें भी सरकारी स्तर पर खरीदकर रोडवेज के बेड़े में शामिल करे। यूनियन नेता ने बताया कि 16 जून को परिवहन मंत्री के साथ हुई वार्ता में 500 नई बसें खरीदने, 2016 के चालकों को पक्का करने और 12 साल के बोनस सहित कई मांगों पर सहमति बनी थी। 40 दिन में दोबारा बैठक का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन मांगें अब तक लागू नहीं हुईं। यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली, खाली पदों पर नियमित भर्ती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, लंबित ओवरटाइम व रात्रि ठहराव भत्ते का भुगतान तथा वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग उठाई है। नेताओं ने चेतावनी दी कि सरकार ने बातचीत से समाधान नहीं किया तो भिवानी सम्मेलन में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया जाएगा और रोडवेज के निजीकरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!