|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

हर जानकारी फोन में सेव करने की आदत कहीं कमजोर याददाश्त की निशानी तो नहीं? जानिए क्या कहती है रिसर्च

आजकल लोगों की आदत हो गई है कि कोई फोटो हो, जरूरी जानकारी हो या कोई महत्वपूर्ण संदेश आए, तो तुरंत उसका स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। किसी का फोन नंबर भी अब याद नहीं रहता और लोग उसे भी फोन में सेव कर लेते हैं

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

आजकल लोगों की आदत हो गई है कि कोई फोटो हो, जरूरी जानकारी हो या कोई महत्वपूर्ण संदेश आए, तो तुरंत उसका स्क्रीनशॉट ले लेते हैं। किसी का फोन नंबर भी अब याद नहीं रहता और लोग उसे भी फोन में सेव कर लेते हैं। किसी जरूरी मीटिंग का अलर्ट लगा लेते हैं, क्योंकि हम सोचते हैं कि कौन हर चीज को याद रखे, सबसे बढ़िया तरीका है स्क्रीनशॉट ले लें या फोन में सेव कर लें। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या हर तरह की जानकारी को याद न करके फोन में सेव करने की यह आदत कहीं कमजोर याददाश्त की निशानी तो नहीं है। मेमोरी एंड कॉग्निशन जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में स्क्रीनशॉट लेने और याददाश्त के बीच संबंध पर शोध किया गया है, जिसमें पाया गया कि जो लोग स्क्रीनशॉट नहीं लेते हैं, वे किसी तस्वीर को बेहतर तरीके से याद रखते हैं, जबकि स्क्रीनशॉट लेने वालों में न लेने वालों की तुलना में याददाश्त उतनी अच्छी नहीं मिली। मेदांता हॉस्पिटल में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस की डायरेक्टर डॉक्टर नमिता कौल ने इस बारे में बताया कि डिजिटल डिवाइस का जरूरत से ज्यादा यूज हमारे किसी चीज पर ध्यान देने और जानकारी को याद रखने के तरीके पर असर डाल रहा है। डॉक्टर नमिता के अनुसार, अगर हम किसी जानकारी को याद न रहने के डर से उसे स्क्रीनशॉट के रूप में फोन में सेव करते हैं, तो इसे डिजिटल फॉरगेटफुलनेस कहा जाता है, जिसमें हम किसी भी जानकारी को याद करने के लिए किसी डिवाइस पर निर्भर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि परेशानी तब हो सकती है, जब हम किसी जानकारी को याद रखने के बजाय सिर्फ उसे सेव करने पर ध्यान देने लगते हैं, और आजकल ऐसा हो भी रहा है कि लोग कुछ याद करने पर ध्यान नहीं देते और सोचते हैं कि फोन में स्क्रीनशॉट ले लिया है या जरूरी जानकारी नोट कर ली है तो याद रखना आसान रहेगा। डॉक्टर नमिता ने स्पष्ट किया कि भूलने की वजह सिर्फ मोबाइल नहीं है, क्योंकि किसी बात को भूलने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जैसे खराब नींद, तनाव, घबराहट और डिप्रेशन का असर भी ध्यान लगाने और जानकारी याद रखने की क्षमता पर पड़ सकता है। इसके अलावा बार-बार मोबाइल पर नोटिफिकेशन देखना, एक ऐप से दूसरे ऐप पर जाना और एक साथ कई काम करने की कोशिश करना भी इसमें बाधा डाल सकता है, और कई बार परेशानी याददाश्त की नहीं बल्कि जानकारी पर ठीक से ध्यान न दे पाने की होती है। इसलिए हर छोटी-बड़ी बात भूलने पर यह मान लेना सही नहीं है कि मोबाइल की वजह से दिमाग कमजोर हो रहा है। याददाश्त अच्छी रखने के लिए स्क्रीनशॉट लेने से पहले बात को समझना चाहिए, फोन देखने से पहले खुद याद करने की कोशिश करनी चाहिए, पढ़ने के बाद खुद को दोहराना चाहिए, बार-बार फोन चेक करने से बचना चाहिए तथा नींद पूरी करनी चाहिए और तनाव कम करना चाहिए। कभी-कभार चीजें भूल जाना सामान्य है, लेकिन अगर बार-बार भूलने की समस्या बनी रहती है, धीरे-धीरे बढ़ रही है या इसका असर काम, रिश्तों और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। यह जानकारी एक रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें विशेषज्ञ ने स्क्रीनशॉट की आदत और याददाश्त के संबंध को विस्तार से समझाया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!