|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हल्द्वानी में त्योहारी भीड़ से थमी शहर की रफ्तार, मुख्य मार्गों पर लगा लंबा जाम

हल्द्वानी में त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ ने शुक्रवार को शहर की रफ्तार थाम दी। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ा कि कई जगह लंबा जाम लग गया। कालाढूंगी, रामपुर और बरेली रोड

NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हल्द्वानी में त्योहारी भीड़ से थमी शहर की रफ्तार, मुख्य मार्गों पर लगा लंबा जाम
📷 NRI Post Hindi Desk

हल्द्वानी में त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ ने शुक्रवार को शहर की रफ्तार थाम दी। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव इस कदर बढ़ा कि कई जगह लंबा जाम लग गया। कालाढूंगी, रामपुर और बरेली रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। सिंधी चौराहे से महिला अस्पताल और मुखानी चौराहे से ऊंचापुल तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। बाजार पहुंचने और वहां से घर लौटने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार को सुबह से दोपहर करीब ढाई बजे तक बाजारों में भीड़ सामान्य रही, लेकिन शाम होते ही खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। रामपुर और बरेली रोड पर कई जगह यातायात की रफ्तार थम गई। सिंधी चौराहे से महिला अस्पताल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुखानी चौराहे से ऊंचापुल तक वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे। कालाढूंगी रोड पर भी जाम के कारण लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना पहले से थी। इसके बावजूद प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। खरीदारी के लिए निकले लोगों का काफी समय जाम में फंसे रहने के कारण बर्बाद हुआ। राहगीरों को भी सड़क पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई। पुलिस बहुउद्देशीय भवन स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से अधिकारी बाजारों और प्रमुख मार्गों पर नजर रखते रहे। भीड़ के बीच सुरक्षा बनाए रखने के लिए सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय रखा गया। यातायात, सीपीयू, कोतवाली और चौकियों के पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी जवानों को भी अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि त्योहार के चलते वाहनों का दबाव बढ़ा है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस तैनात है। जाम वाले स्थानों पर मौजूद जवान यातायात सुचारु करा रहे हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!