स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में शुक्रवार को हसन नवाज के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ए ने बांग्लादेश ए को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ए ने पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश ए को निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 232 रन पर रोक दिया और फिर 45.2 ओवर में ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैच के हीरो रहे हसन नवाज ने पहले गेंदबाजी में दो विकेट चटकाए और बाद में बल्लेबाजी करते हुए 62 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। बांग्लादेश की पारी में शहादत हुसैन दीपु के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शहादत अंतिम तक क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 118 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 103 रनों की शतकीय पारी खेली। शहादत ने तीसरे विकेट के लिए माहिदुल इस्लाम अनकोन के साथ 95 रनों की साझेदारी की, जबकि छठे विकेट के लिए एसएम मेहेरोब के साथ उन्होंने 52 रन जोड़े। मेहेरोब ने 28 रन बनाए, जबकि माहिदुल 42 रन बनाकर आउट हुए। शहादत की शतकीय पारी की बदौलत ही बांग्लादेश सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट सुफियान मोकिम ने 29 रन देकर झटके, जबकि अली रजा और हसन नवाज को दो-दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 21 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद हसन नवाज और शाहजैब खान ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 110 रनों की अहम साझेदारी की। नवाज ने तीन चौके और इतने ही छक्कों की बदौलत 62 रन बनाकर आउट हुए, जबकि खान तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान अब्दुल समद और फरहान यूसुफ ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 56 गेंदों में 74 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। समद ने चार छक्कों और दो चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फरहान 39 गेंदों में चार चौकों और दो छक्के की बदौलत 46 रन बनाकर अंतिम तक क्रीज पर डटे रहे और टीम की जीत सुनिश्चित की। अब फाइनल में रविवार को पाकिस्तान ए का सामना श्रीलंका ए के साथ होगा।
हसन नवाज की ऑलराउंड किरदार से पाकिस्तान ए फाइनल में, बांग्लादेश ए को पांच विकेट से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में शुक्रवार को हसन नवाज के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ए ने बांग्लादेश ए को पांच विकेट से हराकर फाइनल
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





