टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज केदार जाधव इन दिनों अपनी एक अलग ही अंदाज में चर्चा में हैं। दरअसल, केदार जाधव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए हैं। बीती 20 अक्टूबर (मंगलवार) को पुणे के डेक्कन जिमखाना कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संघ के पथ संचलन में भी हिस्सा लिया। इस दौरान 41 वर्षीय जाधव ने संघ के पारंपरिक गणवेश में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिसके बाद उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गईं। केदार जाधव अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों और उसके विचारों से जुड़ा एक संदेश भी साझा किया। तस्वीरों में वह सफेद शर्ट, खाकी पैंट और काली टोपी पहने नजर आए। पथ संचलन के दौरान उनके हाथ में दंड (बांस की लाठी) भी थी। गौरतलब है कि केदार जाधव ने 3 जून 2024 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया था और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी थी। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो जाधव ने 16 नवंबर 2014 को रांची में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए 73 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और छह अर्धशतक निकले। गेंदबाजी में भी जाधव ने योगदान दिया और वनडे क्रिकेट में 27 विकेट अपने नाम किए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जाधव ने नौ मुकाबले खेले और 58 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 123.23 रहा। इंडियन प्रीमियर लीग में केदार जाधव चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों का हिस्सा रहे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई के लिए खेलते हुए भी उन्होंने कई मौकों पर उपयोगी प्रदर्शन किया। जाधव ने अपने आईपीएल करियर में 95 मुकाबले खेले और 1196 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.17 रहा और उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए। संन्यास के बाद अब जाधव का संघ के कार्यक्रम में शामिल होना और गणवेश में तस्वीरें साझा करना लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
हाथ में दंड, तन पर संघ का गणवेश: सुर्खियों में टीम इंडिया के पूर्व स्टार केदार जाधव
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज केदार जाधव इन दिनों अपनी एक अलग ही अंदाज में चर्चा में हैं। दरअसल, केदार जाधव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए हैं। बीती 20 अक्टूबर (मंगलव
NRI Post Hindi Desk · 34 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



