|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

हापुड़ में गन्ने के खेत से 30 फीट लंबा अजगर रेस्क्यू, गांव में मचा हड़कंप

हापुड़ जिले के सिंभावली स्थित भोवापुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ईंख के खेत में करीब 30 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। किसान सुबह गन्ने की छिलाई करने के लिए खेत में पहुंचे थे और उन्हे

NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हापुड़ में गन्ने के खेत से 30 फीट लंबा अजगर रेस्क्यू, गांव में मचा हड़कंप
📷 NRI Post Hindi Desk

हापुड़ जिले के सिंभावली स्थित भोवापुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ईंख के खेत में करीब 30 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। किसान सुबह गन्ने की छिलाई करने के लिए खेत में पहुंचे थे और उन्हें खेत में अजगर होने की आशंका हुई, जांच करने पर विशालकाय अजगर नजर आया जिसे देखकर किसान और खेत में काम कर रहे कामगार घबरा गए। सूचना मिलने पर वन विभाग के उप-निरीक्षक सचिन कुमार के निर्देशन में बीट प्रभारी तेजपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने इस दौरान खुडलिया गांव स्थित आइटीआइ कॉलेज में चाइनीज मांझे में फंसे बाज का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया, जो मांझे में उलझने के कारण उड़ नहीं पा रहा था। इसके अलावा माधापुर गांव में वंश के घर सांपों का एक जोड़ा मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांपों का बचाव किया। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों को न छेड़ें, न उन्हें पत्थर मारें और न ही उनके पास जाकर वीडियो बनाएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि घर या आबादी में किसी वन्यजीव के घुसने पर उसे खुद पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए, ताकि समय रहते विशेषज्ञ टीम वन्यजीव का सुरक्षित रेस्क्यू कर सके। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में वन्यजीवों के आवागमन और उनकी सुरक्षा के प्रति सतर्कता का महत्व सामने रखा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!