आईपीएल 2027 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस की टीम से बड़ी खबर सामने आ रही है। कीरोन पोलार्ड के हेड कोच बनने के बाद अब टीम के अंदर कप्तानी और ट्रेड को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने दावा किया है कि हार्दिक पंड्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। अश्विन के मुताबिक पंड्या पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड हो सकते हैं। अश्विन के इस बयान ने सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच बहस छेड़ दी है। अश्विन ने मुंबई इंडियंस के प्लान पर बात करते हुए कहा कि हार्दिक पंड्या का अब मुंबई इंडियंस के साथ बने रहना लगभग नामुमकिन लग रहा है। ट्रेड की संभावनाओं पर बात करते हुए अश्विन ने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हार्दिक को ट्रेड किया जाएगा। मुंबई इंडियंस इस ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स के एक भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने का मन बना रही है। इसके अलावा मुंबई की नजर पंजाब के किसी अच्छे लेग स्पिनर पर भी हो सकती है। अगर अश्विन का यह दावा सच साबित होता है तो हार्दिक पंड्या प्रीति जिंटा की सह-मालिक वाली पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा के आईपीएल भविष्य पर अश्विन ने कहा कि कोई नहीं जानता कि रोहित एक और साल खेलेंगे या उससे ज्यादा। अश्विन ने एमएस धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि धोनी के बारे में भी हर बार यही कहा जाता है कि वह आखिरी सीजन खेल रहे हैं, लेकिन वह लगातार खेल रहे हैं। कप्तानी के नए विकल्पों पर बात करते हुए अश्विन ने युवा ऑलराउंडर नमन धीर के नाम का सुझाव दिया। अश्विन ने कहा कि जिस तरह का आत्मविश्वास, बेहतरीन सोच और मैदान पर नमन धीर का शांत व्यवहार है, उसे देखते हुए भविष्य में उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी की रेस से बाहर नहीं रखा जा सकता। नमन धीर फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं और दूसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों पर 31 रन ठोककर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
हार्दिक पंड्या होंगे ट्रेड? पंजाब किंग्स में जाने की अश्विन ने की भविष्यवाणी
आईपीएल 2027 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस की टीम से बड़ी खबर सामने आ रही है। कीरोन पोलार्ड के हेड कोच बनने के बाद अब टीम के अंदर कप्तानी और ट्रेड को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। पूर्व भा
NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



