|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हिमाचल के सोलन में पंचकूला के स्कूली बच्चों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 51 छात्रों समेत चेयरमैन और स्टाफ घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में शैक्षणिक भ्रमण पर आए पंचकूला के लीटरा हैरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों की बस शनिवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रात करीब सवा 11 बजे चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर चक्कीमोड़ से आगे

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हिमाचल के सोलन में पंचकूला के स्कूली बच्चों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 51 छात्रों समेत चेयरमैन और स्टाफ घायल
📷 NRI Post Hindi Desk

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में शैक्षणिक भ्रमण पर आए पंचकूला के लीटरा हैरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों की बस शनिवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रात करीब सवा 11 बजे चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर चक्कीमोड़ से आगे तम्बू मोड़ के पास यह हादसा हुआ, जब बस सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय बस में 51 बच्चे सवार थे, और दुर्घटना में स्कूल की प्रिंसिपल अमिता, चेयरमैन नरेंद्र सिंगला और कोऑर्डिनेटर मीनू घायल हो गए, जबकि बस में मौजूद कई बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल की अध्यापिका शिल्पा चौहान निवासी रामगढ़, पंचकूला ने बताया कि वह पिछले चार वर्ष से स्कूल में पीआरटी अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। 14 नवंबर को स्कूल के बच्चे दो बसों में राजगढ़ घूमने के लिए आए थे, जिनमें से एक बस में वह स्वयं, प्रिंसिपल, चेयरमैन, कोऑर्डिनेटर और 51 विद्यार्थी सवार थे। बस नंबर सीएच 02 एए 2295 को चालक साहिल चला रहा था। रात करीब 11:10 बजे जब बस तम्बू मोड़ के पास पहुंची तो चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क के बीच बने डिवाइडर में टक्कर मार दी। टक्कर बस की चालक वाली तरफ लगी, जिससे बस के दाहिनी ओर के शीशे टूट गए और हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!