हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो जिलों के उपायुक्तों को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार को हिमाचल पथ परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि लाहुल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना को बिलासपुर का नया उपायुक्त लगाया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी को लाहुल-स्पीति का उपायुक्त बनाया गया है। सरकार ने इसके साथ ही शिवम प्रताप सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करने का भी निर्णय लिया है। सचिव स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिसके तहत सचिव (राज्य कर एवं आबकारी) डॉ. यूनुस को सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा संसदीय कार्य) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी से मुख्यमंत्री के सचिव व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आइएएस आशीष सिंहमार को मुक्त किया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संभालने के उद्देश्य से किया गया है। शिमला से जारी इस अधिसूचना के अनुसार सभी नई नियुक्तियां और कार्यभार परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: बिलासपुर और लाहुल-स्पीति के उपायुक्त बदले, निवेदिता नेगी और किरण भड़ाना को नई जिम्मेदारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो जिलों के उपायुक्तों को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार को हिमाचल पथ परिवहन नि
NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




