हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत राजधानी शिमला के संजौली से रामपुर और जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ के लिए 21 अक्टूबर से नियमित हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान स्थानीय जनता से हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने का वादा किया था, जिसके बाद पवन हंस लिमिटेड इस रूट पर सेवाएं शुरू करने जा रहा है। यह हेलीकाप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। सड़क मार्ग से शिमला से रामपुर पहुंचने में चार से पांच घंटे और रिकांगपिओ के लिए सात से नौ घंटे का समय लगता है, जबकि हेली सेवा से यह दूरी केवल पैंतीस-पैंतीस मिनट की उड़ानों में तय होगी। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संजौली से रामपुर के लिए उड़ान सुबह नौ बजकर पचपन मिनट पर प्रस्थान कर सुबह दस बजकर तीस मिनट पर पहुंचेगी, रामपुर से रिकांगपिओ के लिए सुबह दस बजकर पचास मिनट पर प्रस्थान कर ग्यारह बजकर पच्चीस मिनट पर आगमन होगा। इसी प्रकार रिकांगपिओ से रामपुर के लिए उड़ान ग्यारह बजकर तीस मिनट पर प्रस्थान कर दोपहर बारह बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी और रामपुर से संजौली के लिए उड़ान दोपहर बारह बजकर दस मिनट पर प्रस्थान कर बारह बजकर पैंतालीस मिनट पर आगमन होगा। बर्फबारी या भूस्खलन के दिनों में जब राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होते हैं, तब यह सेवा स्थानीय निवासियों और मरीजों के लिए जीवनरेखा साबित होगी। इससे किन्नौर और रामपुर क्षेत्र में साहसिक व सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान पांच के तहत शिमला, रामपुर, रिकांगपिओ, कुल्लू, मनाली, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले कई हवाई मार्ग हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड को आवंटित किए गए हैं। हेरिटेज एविएशन शिमला-रिकांगपिओ, शिमला-कुल्लू-शिमला तथा चंडीगढ़-मंडी मार्गों पर उड़ानों का संचालन कर रहा है, जबकि पवन हंस लिमिटेड संजौली और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह में तीन दिन सेवा प्रदान कर रहा है। शिमला-चंडीगढ़ दैनिक कनेक्टिविटी के तहत राज्य सरकार द्वारा व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण के तहत प्रतिवर्ष लगभग पैंतीस लाख सत्तर हजार रुपये की सौ प्रतिशत वित्तीय सहायता देकर एक अतिरिक्त साप्ताहिक उड़ान संचालित की जा रही है, जिससे शिमला और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह के सातों दिन हवाई सेवा सुनिश्चित हो चुकी है।
हिमाचल में 21 अक्टूबर से हेली सेवा शुरू, शिमला से किन्नौर अब सिर्फ 35 मिनट में
हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत राजधानी शिमला के संजौली से रामपुर और जनजातीय जिला किन्
NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




