|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

हिसार एयरपोर्ट पर लगेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा, अग्रोहा में बनेगा संग्रहालय और लाइट-साउंड शो

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बुधवार को हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का दौरा किया और वहां चल रहे विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरे के दौरान मेयर प्रवीण पोपली भी उनके

NRI Post Hindi Desk · 34 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
हिसार एयरपोर्ट पर लगेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा, अग्रोहा में बनेगा संग्रहालय और लाइट-साउंड शो
📷 NRI Post Hindi Desk

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बुधवार को हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का दौरा किया और वहां चल रहे विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरे के दौरान मेयर प्रवीण पोपली भी उनके साथ मौजूद रहे, और दोनों ने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कैबिनेट मंत्री ने हवाई अड्डे के परिसर में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर उपयुक्त स्थान का जल्द से जल्द चयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाने, कार्यों की नियमित निगरानी करने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा हिसार और आसपास के क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, इसलिए हवाई अड्डे से संबंधित सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कार्यों में आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए और प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने अग्रोहा स्थित पुरातत्व स्थल का निरीक्षण किया और वहां प्रस्तावित संग्रहालय तथा लाइट एंड साउंड शो को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुई खुदाई तथा आगामी चरणों में प्रस्तावित खुदाई कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अग्रोहा का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व प्रदेश की गौरवशाली विरासत का अहम हिस्सा है, और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अग्रोहा जैसे ऐतिहासिक स्थलों का विकास होने से नई पीढ़ी को अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा तथा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अंत में उन्होंने अधिकारियों को पुरातत्व स्थल के संरक्षण और विकास से जुड़े कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!