|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

हुंडई की धांसू 7-सीटर एमपीवी, डीजल इंजन के साथ टोयोटा इनोवा को देगी टक्कर

हुंडई भारतीय बाजार में एक नई 7-सीटर एमपीवी लाने की तैयारी कर रही है, जो सीधे तौर पर टोयोटा इनोवा को टक्कर देगी। कंपनी ने कुछ समय पहले ही यह घोषणा की थी कि वह 2030 तक भारत में 26 कारें लॉन्च करने की यो

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 36 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

हुंडई भारतीय बाजार में एक नई 7-सीटर एमपीवी लाने की तैयारी कर रही है, जो सीधे तौर पर टोयोटा इनोवा को टक्कर देगी। कंपनी ने कुछ समय पहले ही यह घोषणा की थी कि वह 2030 तक भारत में 26 कारें लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसमें कुछ अपडेटेड मॉडल और कुछ नए नाम शामिल होंगे। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की1आई कोडनेम वाली एक एमपीवी तैयार कर रही है, जो हुंडई की भारतीय बाजार में पहली एमपीवी होगी और इसका सीधा मुकाबला टोयोटा इनोवा से होगा। पिछले साल ही कंपनी ने यह पुष्टि की थी कि वह अपने भारतीय पोर्टफोलियो में एक एमपीवी जोड़ने वाली है। यह अपकमिंग कार सी-सेगमेंट की एमपीवी होगी, जिसमें फीचर्स की भरमार होगी और यह मारुति सुजुकी अर्टिगा से ऊपर के सेगमेंट की कार होगी। यह कार हुंडई की मौजूदा सैंटा-फे वाले एन3 प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है और हुंडई की दूसरी कारों की तरह इसमें भी कम्फर्ट और फीचर्स का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस कार में पैनोरोमिक सनरूफ, डुअल स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल 2 एडास सहित कई अन्य फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कार के पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि कंपनी इस कार को डीजल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें वेन्यू और क्रेटा में मिलने वाला 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो 117 एचपी की पावर जनरेट करेगा। बताया जा रहा है कि 2027 में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बंद होने के बाद डीजल इंजन वाले सेगमेंट में जो खालीपन बनेगा, हुंडई उसे भरने के लिए इस कार को डीजल इंजन के साथ बाजार में उतार सकती है। एक दशक से भी अधिक पुरानी होने के बावजूद इनोवा क्रिस्टा को लोग काफी पसंद करते हैं और इसका सक्सेसर मॉडल इनोवा हायक्रॉस पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड और हाइब्रिड अवतार में आती है, जो डीजल में नहीं आती है। हुंडई इसी खाली जगह को भरने के लिए नई कार ला सकती है और अगर कंपनी ऐसा करती है, तो वह हर महीने ठीक-ठाक संख्या में इस एमपीवी को बेच पाएगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!