नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक कार बाजार के तेजी से रफ्तार पकड़ने के बीच हुंडई भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में जुटी हुई है। कंपनी भारत में एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका कोडनेम एचई1आई है और यह भारत में आयोनिक पी के नाम से लॉन्च की जा सकती है। हुंडई ने यह पक्का कर दिया है कि बेयॉन के बाद एचई1आई ही उनका अगला प्रोडक्ट होगा। इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के जनवरी 2027 के आस-पास लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोनिक पी के ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है, जिसका इस्तेमाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध इंस्टर ईवी में भी किया जाता है। इसे दो वर्जन- स्टैंडर्ड रेंज और लॉंग रेंज में पेश किया जाएगा, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी भी गोपनीय रखी गई है। बता दें कि इंस्टर ईवी स्टैंडर्ड-रेंज और लॉंग रेंज वर्जन में उपलब्ध है, जिसमें 42 किलोवाट आवर और 49 किलोवाट आवर की बैटरी है जो 355 किमी की रेंज देती है। शुरुआती चरण में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में इंपोर्टेड बैटरी सेल का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, हुंडई-किआ की स्थानीय रूप से निर्मित सेल के लिए एक्साइड के साथ साझेदारी है, लेकिन ये सेल इस साल उपलब्ध नहीं होंगी, जिसकी वजह से बैटरी सेल की स्थानीय सोर्सिंग बाद की तारीख से शुरू होगी। हुंडई की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में प्लियोस कनेक्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम और लेवल-2 एडीएएस जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे, जो इसे इस सेगमेंट में आकर्षक बनाएंगे। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला टाटा पंच ईवी, नेक्सन ईवी, सिरोस ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी जैसी गाड़ियों से होगा। यह नई इलेक्ट्रिक कार हुंडई की आने वाली नई मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार ब्रांड के इलेक्ट्रिफिकेशन टारगेट का हिस्सा है और यह कंपनी को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद करेगी। हालांकि, इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए किसी सेल्स टारगेट का खुलासा नहीं किया गया है। भारत में हुंडई के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में क्रेटा इलेक्ट्रिक और आयोनिक पी शामिल हैं।
हुंडई की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 'आयोनिक पी' 2027 में होगी लॉन्च, मिलेगी 355 किमी रेंज और लेवल-2 एडीएएस
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक कार बाजार के तेजी से रफ्तार पकड़ने के बीच हुंडई भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में जुटी हुई है। कंपनी भारत में एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्
NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




