सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है और टीम ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। टीम के लिए सबसे बड़ा झटका ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के रूप में रहा, जिन्हें हैदराबाद ने रिलीज कर दिया है। हेड के अलावा टीम ने जयदेव उनादकट और दिलशान मधुशंका जैसे गेंदबाजों को भी रिलीज किया है। रिपोर्ट के अनुसार हेड शायद अगले सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया का कार्यक्रम बहुत व्यस्त रहने वाला है। ऑस्ट्रेलिया को साल की शुरुआत में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है, इसके बाद आईपीएल होगा और फिर एशेज सीरीज भी खेली जाएगी, जबकि साल के अंत में विश्व कप भी होना है। इसी कारण दिल्ली कैपिटल्स ने भी मिचेल स्टार्क को रिलीज कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पैट कमिंस भी शायद अपना नाम वापस ले लें, हालांकि रिटेंशन लिस्ट में उनका नाम शामिल है, यानी वे अगले सीजन में हैदराबाद की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने अब तक हैदराबाद के लिए कमाल किया था, ऐसे में हेड की कमी फ्रेंचाइजी को जरूर खलेगी और टीम को नई ओपनिंग जोड़ी चुननी होगी। एक तरफ अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे, तो दूसरे छोर पर कौन उतरेगा, इस रेस में सबसे आगे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम शामिल है, जो अब तक तीसरे नंबर पर बैटिंग करते थे लेकिन आगामी सीजन में अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हैदराबाद आगामी नीलामी में 40.15 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी, जो ऑक्शन का तीसरा सबसे बड़ा पर्स है। एसआरएच की टीम में कुल सात स्लॉट खाली हैं, जिसमें वे तीन विदेशी खिलाड़ी खरीद सकते हैं। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेत्रा, इशान मलिंगा और ट्रेड के जरिए टी नटराजन, नाथन एलिस तथा खलील अहमद शामिल हैं। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में ट्रेविस हेड, जयदेव उनादकट, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, डेविड पायने, अमित कुमार, कमिंदु मेंडिस, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश और शिवम मावी के नाम हैं।
हैदराबाद ने ट्रेविस हेड को किया रिलीज, 40.15 करोड़ के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी टीम
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है और टीम ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। टीम के लिए सबसे बड़ा झटका ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के रूप में रहा, जिन्ह
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



